हल्द्वानी: भांजी की शादी में गया था परिवार, चंद घंटों में चोरों ने खंगाल दिया घर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, हल्द्वानी। हीरानगर में चोरों ने एक बंद घर के ताले तोड़कर साढ़े छह लाख के सोने के जेवरात और 80 हजार की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना के वक्त गृहस्वामी अपनी भांजी की सगाई में भाग लेने सपरिवार गांधीनगर गया था। लौटने के बाद वारदात का पता चला। हीरानगर नहर कवरिंग …

अमृत विचार, हल्द्वानी। हीरानगर में चोरों ने एक बंद घर के ताले तोड़कर साढ़े छह लाख के सोने के जेवरात और 80 हजार की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना के वक्त गृहस्वामी अपनी भांजी की सगाई में भाग लेने सपरिवार गांधीनगर गया था। लौटने के बाद वारदात का पता चला।

हीरानगर नहर कवरिंग रोड निवासी सौरभ सोनकर की भांजी की सगाई थी। सौरभ अपनी पत्नी के साथ 14 जुलाई की दोपहर 12 बजे सगाई में शामिल होने गांधीनगर गए थे। रात सवा 12 बजे दंपती घर लौटे तो तिमंजिले भवर के कमरे ताला खुला हुआ मिला। घर के भीतर सारा सामान अस्तव्यस्त था। चोर अलमारी और लॉकर से दंपती के लाखों रुपए कीमत के जेवर और नकदी पर हाथ साफ कर गए थे। भुक्तभोगी ने बताया कि लगभग 10 तोला सोने के जेवर और कम से कम 80 हजार की नकदी चोरी हुई। सूचना पर सीओ सिटी शांतनु पाराशर समेत पुलिस टीम ने घटनास्थल की जांच की। कोतवाल मनोज रतूड़ी ने बताया कि चोरी की रिपोर्ट दर्जकर ली गई है। चोरों का सुराग लगाया जा रहा है।

सीसीटीवी कैमरे व डीबीआर भी ले गए चोर
हल्द्वानी। चोरी की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। लेकिन चोर बड़े शातिर निकले। घर से लाखों के जेवर और नकदी पर हाथ साफ करने के बाद जाते-जाते सीसीटीवी कैमरे और डीवीआर भी खोलकर ले गए। इससे पता चलता है कि चोरों को सीसीटीवी की पूरी जानकारी थी। उन्हें पता था कि सीसीटीवी में फुटेज कैद हो चुकी है। इससे वह पकड़े जा सकते हैं। इससे बचने के लिए उन्होंने कैमरे और डीवीआर पर भी हाथ साफ कर दिया।

पुलिस ने आठ दिन बाद की रिपोर्ट दर्ज
हल्द्वानी। पुलिस चोरी की इस घटना पर कई दिनों तक पर्दा डाले रही। पुलिस ने एफआईआर भी दर्ज नहीं की। भुक्तभोगी को जल्द चोरों के पकड़े जाने का दिलासा देती रही। लेकिन आखिरकार पुलिस को चोरी की घटना की रिपोर्ट दर्ज करनी पड़ी। पुलिस ने इस मामले में आठ दिन बाद रिपोर्ट दर्ज की। सीओ शांतनु पाराशर का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज करने में देरी की जांच की जाएगी।

संबंधित समाचार