लालकुंआ: बच्ची छत से गिरी, इलाज के दौरान तोड़ा दम
लालकुआं, अमृत विचार। निकटवर्ती क्षेत्र हल्दूचौड़ के दुम्काबंगर बच्ची धर्मा सिंगल फार्म में पौने दो साल की मासूम बच्ची खेलते हुए अचानक घर की छत से गिर गई। जिसकी हल्द्वानी के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। उक्त घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार …
लालकुआं, अमृत विचार। निकटवर्ती क्षेत्र हल्दूचौड़ के दुम्काबंगर बच्ची धर्मा सिंगल फार्म में पौने दो साल की मासूम बच्ची खेलते हुए अचानक घर की छत से गिर गई। जिसकी हल्द्वानी के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। उक्त घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार की प्रातः हल्दूचौड़ के दुम्काबंगर बच्चीधर्मा निवासी मोहन सिंह कि पौने दो साल की पुत्री विनीता घर की छत में खेल रही थी इसी दौरान खेलते खेलते वह संतुलन बिगड़ जाने के चलते छत से नीचे गिर गई। परिजनों द्वारा उसे हल्द्वानी के निजी चिकित्सालय में भर्ती किया गया। जहा शुक्रवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मासूम बच्ची की मौत से उसके परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
मृतका बच्ची के पिता ने बताया कि प्रातः उनकी बेटी छत पर खेल रही थी। छत की रेलिंग की ऊंचाई कम है। बच्ची रेलिंग से नीचे झांकने लगी। इसी दौरान वह अपना संतुलन खोकर नीचे गिर गई। बच्ची की चीख सुनकर मां ऊपर पहुंची तो पता चला कि वह नीचे गिर गई है। इसके बाद पड़ोसियों की मदद से बच्ची को हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां उपचार केे दौरान बच्ची ने दम तोड़ दिया।
