बाराबंकी: पानी भरे गड्ढे में डूबने से किशोर की मौत, सदमें में परिजन
बाराबंकी। बाराबंकी के दरियाबाद इलाके में मवेशी चराने के लिए गया किशोर पानी भरे गड्ढे में गिर गया जिसके बाद उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर किशोर के शव को गड्ढे से निकलवाया गया। दरियाबाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना क्षेत्र अंतर्गत घाघरा नदी …
बाराबंकी। बाराबंकी के दरियाबाद इलाके में मवेशी चराने के लिए गया किशोर पानी भरे गड्ढे में गिर गया जिसके बाद उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर किशोर के शव को गड्ढे से निकलवाया गया। दरियाबाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना क्षेत्र अंतर्गत घाघरा नदी के कक्षार में बसे गाव कमियार के पास बंधे के किनारे गोंडा जनपद के थाना क्षेत्र परसपुर के ग्राम सभा पूरे अंगदां मजरे गोपी पुरवा निवासी शिवम 15 साल पुत्र ऊदल भैस चराने के लिए आया हुआ था।
इस दौरान शिवम बंधे के किनारे पानी भरे एक गड्ढे में गिर गया। गड्ढा काफी गहरा था जिसमे डूब कर शिवम की मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर परिजन घटना स्थल पर पहुचे। स्थानीय गोताखोरों की मदद से शिवम के शव को गड्ढे से निकाला गया। घटना की जानकारी मिलने पर कोतवाली दरियाबाद के एसआई मनोज कुमार घटना स्थल पर पहुच गए और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
