बरेली: मेहता सर्जिकल के मालिक, पत्नी व बेटे पर चार्जशीट की तैयारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। सर्जिकल उपकरणों की कालाबाजारी, जमाखोरी और ऑक्सीजन उपकरणों को कोरोना काल में महंगे दामों पर बेचने के मामले में मेहता सर्जिकल के संचालक के खिलाफ जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की गई थी। प्रेम नगर पुलिस ने जांच के बाद उनके भाई और भाभी के नाम का खुलासा किया था। अब इस …

बरेली, अमृत विचार। सर्जिकल उपकरणों की कालाबाजारी, जमाखोरी और ऑक्सीजन उपकरणों को कोरोना काल में महंगे दामों पर बेचने के मामले में मेहता सर्जिकल के संचालक के खिलाफ जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की गई थी। प्रेम नगर पुलिस ने जांच के बाद उनके भाई और भाभी के नाम का खुलासा किया था। अब इस मामले की जांच क्राइम ब्रांच कर रही है। क्राइम ब्रांच जल्द ही डीडीपुरम स्थित दुकान के संचालक अजय मेहता और उनकी पत्नी और बेटे के खिलाफ चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी कर रही है।

14 मई 2021 को ड्रग इंस्पेक्टर उर्मिला वर्मा की ओर से डीडी पुरम के मेहता सर्जिकल स्टोर के संचालकों के खिलाफ प्रेम नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। विवेचना में पुलिस ने मेहता सर्जिकल के संचालक अजय मेहता, उनके बेटे सुशांत मेहता और लाइसेंस होल्डर उनकी पत्नी सोनिका मेहता के नामों का खुलासा किया था। इसके बाद पार्टनरशिप के आधार पर उनके भाई सुनील मेहता, पत्नी रेखा मेहता और बेटे राहुल मेहता का नाम भी विवेचना में खोला था।

इसके बाद एसएसपी ने मामले की विवेचना क्राइम ब्रांच में ट्रांसफर कर दी थी। एसपी क्राइम सुशील कुमार ने बताया कि जांच में पाया गया कि सुनील मेहता, उनकी पत्नी रेखा और बेटा राहुल का नाम निकाल दिया गया है। इनकी अलग फर्म है और अलग एकाउंट में पैसा आता था। पुलिस अब अजय मेहता उनकी पत्नी सोनिका और बेटे सुशांत मेहता के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल करने की तैयारी में है। जल्द ही कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल किया जाएगा।

एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि जांच में पता चला है कि दोनों फर्म अलग-अलग काम कर रही थी। उनका एक-दूसरे से कोई लेना-देना नहीं है इसलिए सुनील मेहता के भाई और परिवार का नाम विवेचना में हटा दिया गया है। बाकी लोगों पर आरोप पत्र दाखिल करने की तैयारी चल रही है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज