हल्द्वानी: जिले के 53 टीकाकरण केंद्रों पर फिर मंडराया संकट
हल्द्वानी, अमृत विचार। कोरोना टीकों की किल्लत के बीच एक और चौंकाने वाली खबर आ रही है। अगर जिले में टीकों का संकट इसी तरह से बना रहा तो दो दिन बाद फिर से जिले के टीकाकरण केंद्र बंद हो जाएंगे। जल्द ही कोरोना के नए टीकों के आने की भी कोई उम्मीद नहीं है। …
हल्द्वानी, अमृत विचार। कोरोना टीकों की किल्लत के बीच एक और चौंकाने वाली खबर आ रही है। अगर जिले में टीकों का संकट इसी तरह से बना रहा तो दो दिन बाद फिर से जिले के टीकाकरण केंद्र बंद हो जाएंगे। जल्द ही कोरोना के नए टीकों के आने की भी कोई उम्मीद नहीं है।
जुलाई माह में कोरोना टीकाकरण काफी धीमी गति से चला है। टीकों की कमी के चलते कई टीकाकरण केंद्रों को बंद करना पड़ गया है। इस समय करीब 35 टीकाकरण केंद्रों में ही टीके लगाए जा रहे हैं। पूरे जिले में कुल 53 टीकाकरण केंद्र हैं। इस समय केवल 10 हजार टीके ही बचे हैं और प्रतिदिन औसतन पांच से सात हजार लोगों को टीका लगाया जा रहा है। ऐसे में इन टीकों की मदद से केवल अगले दो दिनों तक ही टीकाकरण हो सकता है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि टीके कब आएंगे इसके बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता। ऐसे में अनुमान है कि जल्द फिर से टीकाकरण केंद्र बंद हो सकते हैं।
दावा पांच लाख का मिले केवल 1.25 लाख टीके
हल्द्वानी। स्वास्थ्य विभाग ने दावा किया था कि जुलाई माह में पूरे जिले के लिए पांच लाख टीके उपलब्ध करवाए जाएंगे लेकिन अभी तक केवल 1.25 लाख टीके ही उपलब्ध हो पाए हैं। जल्द टीके मिलने की भी कोई उम्मीद नहीं है। इधर पूरे जिले में अभी करीब दस लाख टीकों की और जरूरत है। इसके बाद ही सभी वयस्कों का दोहरा टीकाकरण हो पाएगा। इस समय टीकाकरण की जो स्थिति है उसे देखते हुए यह पता चलता है कि अगर अगले एक माह में अगर सभी वयस्कों को एक ही टीका मिल जाए तब भी बड़ी बात होगी।
टीकों के लिए डिमांड भेज दी गई है। फिलहाल जो टीके बचे हुए हैं उन्हीं से काम चलाया जा रहा है।
– डा. रश्मि पंत, एसीएमओ, नैनीताल
