हल्द्वानी: देर रात तक जारी रहा पुल को दुरुस्त करने का कार्य

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, हल्द्वानी। हल्द्वानी से भीमताल जाने वाला मार्ग को दुरुस्त करने का कार्य देर रात तक जारी रहा। लोनिवि के अधिकारियों ने बताया कि देर रात तक पुल को दुरुस्त करने का कार्य जारी रहा और आज सुबह से पुल हल्के वाहनों के लिए खोल दिया जाएगा। पिछले दिनों बारिश के बाद शुक्रवार को …

अमृत विचार, हल्द्वानी। हल्द्वानी से भीमताल जाने वाला मार्ग को दुरुस्त करने का कार्य देर रात तक जारी रहा। लोनिवि के अधिकारियों ने बताया कि देर रात तक पुल को दुरुस्त करने का कार्य जारी रहा और आज सुबह से पुल हल्के वाहनों के लिए खोल दिया जाएगा।

पिछले दिनों बारिश के बाद शुक्रवार को बारिश नहीं हो से कार्य तेजी से हुआ। पुल की दीवार ढहने से अमृतपुर, भीमताल जमरानी आदि इलाकों में रहने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पर रहा है। पिछले पांच दिन से मार्ग बंद होने से स्थानीय लोगों को व्यापार भी ठप हो गया था।

बता दें कि सोमवार को बारिश से हल्द्वानी-भीमताल मार्ग स्थित रानीबाग पुल की अप्रोच रोड की साइड वॉल ढह गई थी। इससे हल्द्वानी से भीमताल आने-जाने वाले वाहनों के लिए यातायात बंद करा दिया गया। पिछले पांच दिनों से पुल को दुरुस्त करने का कार्य जारी रहा।

पुल की मरम्मत के बाद अब भारी वाहनों की आवाजाही को बंद करने के लिए मार्ग छोटा कर दिया जाएगा। इसमें सीमेंट की पैराफिट बनाकर मार्ग को छोटा किया जाएगा। इसके बाद भीमताल को जाने वाले बस व भारी वाहनों की आवाजाही बंद हो जाएगी। इसमें केवल पिकअप- मैक्स आदि छोटी गाड़ी यहां से जा सकेगी। बता दें कि इससे पूर्व भी एचएमटी के पास पैराफिट बनाकर भारी वाहनों की आवाजाही बंद की गई थी।

अपर सहायक अभियंता कमल पाठक ने बताया कि बड़े वाहनों की आवाजाही से पुल में ज्यादा में दवाब बढ़ रहा है। इसको देखते हुए पुल से भारी वाहनों की आ‍वाजाही बंद करने का निर्णय लिया है। इसके लिए पैराफिट बनाकर मार्ग को भारी वाहनों के लिए बंद किया जाएगा।

संबंधित समाचार