आज का राशिफल | 24 जुलाई, 2021

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष आज मेहनत का सार्थक परिणाम प्राप्त होगा। अपनी सोच को सकारात्मक बनाएं रखें। करियर में कुछ अच्छा और बड़ा करने का संकल्प ले सकते हैं। माता-पिता के साथ सम्बन्ध अच्छे रहेंगे। अपरिचित लोगों पर ज्यादा भरोसा न करें। वृष पार्टनरशिप संबंधी कार्यों में पारदर्शिता अवश्य रखें। धर्म-कर्म और पूजा-पाठ को लेकर काफी गंभीर रहेंगे। …

मेष

आज मेहनत का सार्थक परिणाम प्राप्त होगा। अपनी सोच को सकारात्मक बनाएं रखें। करियर में कुछ अच्छा और बड़ा करने का संकल्प ले सकते हैं। माता-पिता के साथ सम्बन्ध अच्छे रहेंगे। अपरिचित लोगों पर ज्यादा भरोसा न करें।

वृष

पार्टनरशिप संबंधी कार्यों में पारदर्शिता अवश्य रखें। धर्म-कर्म और पूजा-पाठ को लेकर काफी गंभीर रहेंगे। पति-पत्नी के दूसरे की भावनाओं का अवश्य सम्मान करें। प्रेम संबंदों को वैवाहिक स्वीकृति मिल सकती है। रुके हुए कार्य अचानक से शुरू होंगे।

मिथुन

आज शरीर में थकावट महसूस होगी। परिजनों के साथ मानसिक तनाव हो सकता है। अपनी उपलब्धियों का लोगों से ज्यादा बखान न करें। राजनीति से जुड़े लोग थोड़ा सावधान रहें। भविष्य के लिये धन संचित करना उचित होगा।

कर्क

आज सामाजिक कार्यक्रमों में आपकी भागीदारी होगी। सोशल मीडिया में आप काफी सक्रिय रहेंगे। मित्रों के साथ चर्चा करेंगे। दवा व्यापारियोंं की आय में वृद्धि होगी। विवादित मुद्दों को सुलझाने के लिये समय अच्छा है।

सिंह

आज अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखें। पुरानी सम्पत्ति को लेकर विवाद खत्म होंगे। अपनी क्षमता से अधिक खर्च न करें। प्रेमी जन की नाराजगी झेलनी पड़ेगी। आपकी कमाई में असर पड़ सकता है। कुछ लोग आपको बहकाने का प्रयास कर सकते हैं।

कन्या

आज आपके पास लुभावने मौके मिल सकते हैं। कुछ महत्वपूर्ण वस्तुओं की कमी हो सकती है। नया निवेश करने से बचें। अपने दिल की बात अवश्य सुनें। दाम्पत्य जीवन में नोंक-झोंक होने की आशंका है। माइग्रेन रोगियों को धूप में निकलने से बचना चाहिए।

तुला

आज परिजनों के साथ हास्य और मनोरञ्जन का आनन्द उठायेंगे। दूसरों पर ज्यादा निर्भर न रहें। मैन्यूफैक्चरिंग सम्बन्धी उद्योगों में थोड़ी सावधानी रखें। दिनचर्या को लेकर लापरवाही न करें। व्यर्थ बहसबाजी में न उलझें। पैसे का हिसाब-किताब साफ रखें।

वृश्चिक

आज अपनी रुचि के अनुसार काम करेंगे तो सफलता मिलेगी। पुराना दिया हुआ उधार आप चुकता कर सकते हैं। किसी बड़ी बिजनेस मीटिंग में सम्मिलित होंगे। अपने दायित्व का अच्छी तरह से निर्वहन करेंगे।

धनु

आपकी आय में कमी हो सकती है। अनैतिक कार्यों से दूरी बनाकर रखें। अपनी योजनाओं को गुप्त रखने का प्रयास करें। गाड़ी चलाते वक्त सावधानी बरतने की आवश्यकता है। फालतू की बातों में ध्यान न दें। योग और व्यायाम अवश्य करें।

मकर

आज घर के सदस्यों के साथ काफी अच्छा समय बिताएंगे। किसी समस्या का अन्त होने से प्रसन्नता और सन्तुष्टि का अनुभव होगा। मित्रों से शुभ समाचार मिल सकते हैं। कारोबार में अपेक्षानुसार धन लाभ मिलेगा। आपका आत्मबल मजबूत होगा।

कुंभ

आज गैस और बदहज़मी के कारण परेशानी हो सकती है। अपने निर्णयों को हमेशा प्राथमिकता क्रम में ऊपर रखें। नया घर खरीद रहे हैं तो जरा जांच परख अच्छे से कर लें। सहयोगियों के साथ वैचारिक तनाव हो सकता है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में कम लगेगा।

मीन

आज व्यक्तिगत कार्यों के साथ समाज के उत्थान में भी योगदान दे सकते हैं। भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। पढ़ाई को लेकर काफी एकाग्र रहेंगे। उच्च अधिकारी आपका समर्थन करेंगे। अपने मन की बातें बड़े भाई-बहनों से शेयर कर सकते हैं।