गोरखपुर: मुख्यमंत्री योगी ने लगाया दरबार, सुनी जनता की समस्यायें, दिए ये निर्देश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज शनिवार को गोरखनाथ मंदिर परिसर में लगे जनता दरबार में 250 से अधिक फरियादियों की समस्या सुनी और उनके समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री की शनिवार को गोरखपुर में स्थित गोखनाथ मंदिर में दिन चर्या पूरी तरह से परंपरागत रही। मुख्यमंत्री योगी ने आज शनिवार …

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज शनिवार को गोरखनाथ मंदिर परिसर में लगे जनता दरबार में 250 से अधिक फरियादियों की समस्या सुनी और उनके समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री की शनिवार को गोरखपुर में स्थित गोखनाथ मंदिर में दिन चर्या पूरी तरह से परंपरागत रही। मुख्यमंत्री योगी ने आज शनिवार को गुरू पूर्णिमा होने के कारण विशेष रूप से सबसे पहले गोरखनाथ मंदिर में ब्रह्मलीन महंत दिग्विजय नाथ व ब्रह्मलीन महंत अवैद्यनाथ की पूजा अर्चना की फिर उन्हें महाप्रसाद रोट का भोग लगाया।

इसके बाद परिसर मे मौजूद सभी देव-विग्रहों और नाथ यागियों की समाधि पर जाकर उनकी आराधना किया। इसी क्रम मुख्यमंत्री गौशाला पहुंचे और गायों को गुड़ चना खिलाया। बता दें कि शुक्रवार को जिले में तीन दिवसीय दौरे पर आए सीएम योगी ने कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री योगी ने उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा के साथ गोरखपुर खाद कारखाना परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन कर प्रदेश के पांचवें सैनिक स्कूल की आधारशिला रखी।

संबंधित समाचार