अल्मोड़ा: छात्राओं को कन्याधन योजना का नहीं मिल पा रहा लाभ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अल्मोड़ा, अमृत विचार। जिले में छात्राओं को कन्याधन योजना की धनराशि ना मिलने की शिकायत छात्र संगठनों के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री से की है। छात्र संगठनों ने इस संबंध में अपर जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है। ज्ञापन में युवा छात्र नेता गोपाल भट्ट व अभिषेक बनौला ने कहा है कि सरकार …

अल्मोड़ा, अमृत विचार। जिले में छात्राओं को कन्याधन योजना की धनराशि ना मिलने की शिकायत छात्र संगठनों के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री से की है। छात्र संगठनों ने इस संबंध में अपर जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है।

ज्ञापन में युवा छात्र नेता गोपाल भट्ट व अभिषेक बनौला ने कहा है कि सरकार द्वारा गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर छात्राओं की उच्च शिक्षा के लिए उन्हें कन्याधन दिए जाने का प्रावधान किया है। लेकिन वर्ष 2017-18 में जिन छात्राओं ने इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन भरा था। उन्हें आज तक यह राशि उपलब्ध नहीं हो पाई है।

ज्ञापन में कहा है कि छात्राएं कई बार समाज कल्याण विभाग के चक्कर काट चुकी है। लेकिन उन्हें आज तक कोई राहत नहीं मिल पाई है। छात्रनेताओं ने आरोप लगाया है कि सरकारी तंत्र छात्राओं के साथ दोहरा मापदंड अपना रही है, जो ठीक नहीं है। छात्र नेताओं ने कहा है कि सरकार की इस तरह की नीतियों को किसी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ज्ञापन में कहा गया है कि अगर इस मामले में शीघ्र कोई कार्रवाई नहीं की गई तो वह आंदोलन शुरू कर देंगे।

संबंधित समाचार