पंतनगर: सबका साथ, सबका विकास सबका विश्वास -सीएम धामी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पंतनगर, अमृत विचार। सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास वाक्य को धरातल पर उतारना है। जोकि कार्यकर्ताओं के बल पर ही संभव है। यह बात मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पंतनगर स्थित गांधी हाल में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का विश्व मे सबको झण्डा बुलंद करने है। …

पंतनगर, अमृत विचार। सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास वाक्य को धरातल पर उतारना है। जोकि कार्यकर्ताओं के बल पर ही संभव है। यह बात मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पंतनगर स्थित गांधी हाल में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का विश्व मे सबको झण्डा बुलंद करने है। कहा कि आपस मे कार्य करते समय सबके मतभेद हो जाते है। लेकिन किसी को मनभेद का भाव नही रखना है।

सबको एकजुट होकर कार्य करना है। उनकी सरकार में सभी छोटे व बड़ो का सम्मान किया जाएगा तथा सबको साथ लेकर कार्य किया जाएगा। और आगामी विधानसभा में पार्टी को पूर्ण बहुमत से जीत हासिल कराई जाएंगी। सभी लोग एक जुट होकर पूर्ण मन के साथ केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याण योजनाओं को जनता तक पहुचाने का प्रचार प्रसार करे।

जिससे अधिक से अधिक लोग इन योजनाओं का लाभ ले सके। इससे पूर्व उन्होंने मंच पर आसीन अतिथियों व कार्यकर्ताओं का स्वागत के लिए आभार जताया। इस दौरान केबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, विधायक राजकुमार ठुकराल व राजेश शुक्ला, दिनेश परिहार, रामपाल सिंह, शिव अरोड़ा, विपिन जल्होत्रा, विवेक सक्सेना आदि उपस्थित थे।

संबंधित समाचार