हल्द्वानी: सूखी नदी पर पुल बनाओ नहीं तो करेंगे उग्र आंदोलन
हल्द्वानी, अमृत विचार। सूखी नदी पर पुल बनाने की मांग को लेकर हिम्मतपुर नकायल के ग्रामीणों ने सीएम को ज्ञापन भेजा और कहा कि स्वीकृत होने के बाद भी इस पुल का काम आठ साल से शुरू नहीं हो पाया है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि अगर इस पुल का निर्माण जल्द नहीं कराया गया …
हल्द्वानी, अमृत विचार। सूखी नदी पर पुल बनाने की मांग को लेकर हिम्मतपुर नकायल के ग्रामीणों ने सीएम को ज्ञापन भेजा और कहा कि स्वीकृत होने के बाद भी इस पुल का काम आठ साल से शुरू नहीं हो पाया है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि अगर इस पुल का निर्माण जल्द नहीं कराया गया तो स्थानीय लोग उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
एसडीएम के माध्यम से सीएम को भेजे गए ज्ञापन में कहा कि नकायल गांव एक राजस्व गांव है। इस गांव को मुख्य मार्ग से जोड़ने वाले रास्ते में सूखी नदी आती है। बारिश के दिनों में इस नदी में बहाव तेज आ जाता है और ग्रामीण पूरी तरह से पूरी दुनिया से कट जाते हैं।
आठ साल पहले सरकार ने यहां पर स्टील के एक पुल के स्वीकृति दी थी लेकिन आठ साल बीत जाने के बाद भी इसका निर्माण शुरू नहीं हुआ है। पिछले साल जब ग्रामीणों ने उग्र आंदोलन किया और आत्मदाह की चेतावनी दी थी तब प्रशासन की ओर आश्वासन दिया गया कि इस पुल का निर्माण जल्द शुरू कर दिया जाएगा। लेकिन इसके बाद भी पुल का निर्माण नहीं हुआ। कहा कि अगर पुल का निर्माण शुरू नहीं हुआ तो ग्रामीण 13 अगस्त से उग्र आंदोलन शुरू करेंगे। इस दौरान प्रकाश पांडे, अजय पांडे, सोनू सम्मल, हरीश भट्ट, हेम चन्द्र भट्ट आदि थे।
