बरेली: लुटेरों ने लूटा ई-रिक्शा, चालक को दिया नशीला पदार्थ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। शहर में बाइक चोरों के साथ ई-रिक्शा चोरी करने वाला गिरोह भी सक्रिय है। ई-रिक्शा में गिरोह के सदस्य सवारी बनकर बैठने के बाद चालक को नशा देकर लूट की वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाते हैं। नकटिया के एक ई-रिक्शा चालक को लुटेरों ने लूटकर बिहारीपुर चौकी के पास फेंक …

बरेली, अमृत विचार। शहर में बाइक चोरों के साथ ई-रिक्शा चोरी करने वाला गिरोह भी सक्रिय है। ई-रिक्शा में गिरोह के सदस्य सवारी बनकर बैठने के बाद चालक को नशा देकर लूट की वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाते हैं। नकटिया के एक ई-रिक्शा चालक को लुटेरों ने लूटकर बिहारीपुर चौकी के पास फेंक दिया। सुबह जब उसे बेहोशी की हालत में देखा तो उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां अब हालत खतरे से बाहर है।

कैंट थाना क्षेत्र के नटकिया का रहने वाला मोहम्मद इदरीश पुत्र शेर अली शुक्रवार की रात घर से ई-रिक्शा लेकर निकला था। सुबह तक जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिवार के लोगों ने तलाश शुरू कर दी। इस दौरान ई-रिक्शा चालक बिहारीपुर पुलिस चौकी के पास बेसुध पड़ा मिला। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। युवक की जेब से मिले आधार कार्ड पर लिखे पते से परिवार के लोगों को घटना की जानकारी दी गई। परिजनों ने बताया कि उसका ई-रिक्शा और मोबाइल गायब है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार