बरेली: साधु संतों के सम्मान में दिखी भाजपा के प्रचार की झलक
बरेली, अमृत विचार। ब्राह्मणों को एकजुट करने के लिए भाजपा साधु संतों और पुजारियों का सम्मान करने का कार्यक्रम चला रही है लेकिन शनिवार को कई स्थानों पर साधु संतों का जिस तरह से सम्मान किया गया, उससे भाजपा के ब्राह्मणों के साथ होने का प्रचार करने की भावना ज्यादा दिखी। महानगर के नौ मंडलों …
बरेली, अमृत विचार। ब्राह्मणों को एकजुट करने के लिए भाजपा साधु संतों और पुजारियों का सम्मान करने का कार्यक्रम चला रही है लेकिन शनिवार को कई स्थानों पर साधु संतों का जिस तरह से सम्मान किया गया, उससे भाजपा के ब्राह्मणों के साथ होने का प्रचार करने की भावना ज्यादा दिखी।
महानगर के नौ मंडलों में गुरु पूर्णिमा पर धार्मिक स्थलों पर जाकर संतों और पुजारियों का सम्मान किया गया। पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं सांसद संतोष गंगवार, नगर विधायक डॉ अरुण कुमार, महानगर अध्यक्ष डॉक्टर केएम अरोड़ा ने अलखनाथ मंदिर पर पहुंचकर साधु और पुजारियों को पुष्पमाला और अंग वस्त्र भेंटकर गुरु पूर्णिमा के अवसर पर आशीर्वाद लिया। भाजपा मीडिया प्रभारी बंटी ठाकुर ने कहा कि महानगर कमेटी ने प्रत्येक मंडल में गुरु पूर्णिमा का कार्यक्रम आयोजित किया।
लगभग कई मंदिरों में पहुंचकर पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने साधु और पुजारियों को सम्मानित किया। प्रदेश सह कोषाध्यक्ष संजीव अग्रवाल, महापौर उमेश गौतम, अमरीश कठेरिया, प्रवेश वर्मा, गुलशन आनंद, प्रतेश पांडे, देवेंद्र जोशी, अरुण कश्यप, रेखा श्रीवास्तव, रितेश पाठक, अमरीश कठेरिया, कन्हैया राजपूत, मोहित तिवारी, जेपीएस पाल, राम बहादुर मौर्य, ज्ञान प्रकाश लोधी, विक्रम सिंह, पुष्पेंद्र पटेल आदि पदाधिकारीगण मौजूद रहे। वहीं भाजपा के पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल ने हनुमान मंदिर रोली टोला, गंगापुर हनुमान मंदिर, श्रीश्याम मंदिर मारवाड़ीगंज, राधा कृष्ण मंदिर मारवाड़ीगंज में पुजारियों को भगवा वस्त्र, फूल माला पहनाकर स्वागत किया।
सरकार द्वारा दिए निर्देशों और कोरोना महामारी के नियमों का पालन करते हुए पूजन किया गया। मंडल अध्यक्ष कन्हैया राजपूत, पार्षद रूपकिशोर लोधी, मनोज खंडेलवाल, आईटी विभाग सह संयोजक अमित गुप्ता, सोमनाथ शर्मा, डॉ रामचंद्र मौर्य, अरविंद वर्मा, विनोद राणा, अजय गुप्ता, दीपक राठौर, अनुराग जायसवाल, गंगाराम प्रजापति, दीपक शर्मा, कपिल शर्मा आदि मौजूद रहे।
