हल्द्वानी: आरटीओ में एक क्लिक पर मिलेगी परमिट और रजिस्ट्रेशन की जानकारी

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बबीता पटवाल, हल्द्वानी। आरटीओ में अब परमिट और रजिस्ट्रेशन की फाइलों को संभालने में वक्त और धन बर्बाद नहीं होगा। इन सभी फाइलों का अब डिजिटलीकरण किया जा रहा है। जिसके बाद एक क्लिक पर परमिट और रजिस्ट्रेशन की जानकारी मिल जाएगी। आरटीओ अब अपने काम करने के तरीके को बदल रहा है। फाइलों को …

बबीता पटवाल, हल्द्वानी। आरटीओ में अब परमिट और रजिस्ट्रेशन की फाइलों को संभालने में वक्त और धन बर्बाद नहीं होगा। इन सभी फाइलों का अब डिजिटलीकरण किया जा रहा है। जिसके बाद एक क्लिक पर परमिट और रजिस्ट्रेशन की जानकारी मिल जाएगी।
आरटीओ अब अपने काम करने के तरीके को बदल रहा है।

फाइलों को परंपरागत ढंग से रखने का काम बदला जा रहा है। अब यहां पर सभी कार्यालयों में परमिट और रजिस्ट्रेशन की फाइलों का डिजिटलीकरण किया जाएगा। अभी तक आरटीओ ऑफिस में फाइलों को अलमारियों में रखा जाता था और उनको ढूंढने में बहुत परेशानी होती थी। इन फाइलों का बोझ बढ़ता ही जा रहा है। आरटीओ के अधिकारियों ने बताया कि उत्तराखंड के गठन से पहले कुमाऊं में दो ही जगहों पर आरटीओ थे। बाद में इनकी संख्या बढ़ती गई। साथ ही वाहन बढ़ने के कारण परमिट और रजिस्ट्रेशन की फाइलों के भी ढेर लग गए। अगर किसी दिन कोई अनहोनी हो गई तो सभी रिकाॅर्ड बेकार हो जाएगा, इसलिए अब इन फाइलों को कम्प्यूटर में डाटा बनाकर सेव कर लिया जाएगा।

हल्द्वानी कार्यालय में 3.50 लाख फाइलें
कुमाऊं मंडल के आरटीओ में 10 लाख से ज्यादा फाइलें हैं। इनमें सबसे ज्यादा फाइलें हल्द्वानी कार्यालय में हैं। यहां पर करीब 3.50 लाख फाइलें हैं। इन फाइलों का डिजिटलीकरण करने में कुछ माह का समय लग जाएगा।

फाइलों का डिजिटिकरण करने से सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि सभी डाटा सुरक्षित हो जाएगा। साथ ही एक ही क्लिक पर सारी जानकारी मिल जाएगी।

– राजीव मेहरा, आरटीओ, हल्द्वानी

कोविड काल में लगा जुर्माना माफ
व्यावसायिक वाहनों के स्वामियों के लिए राहत की खबर है। कोविड काल को देखते हुए कई लोग अपने वाहन का टैक्स नहीं जमा करा पाए थे। सही समय पर टैक्स न भर पाने पर वाहन स्वामियों को जुर्माना देना पड़ता है। लेकिन अब बिना जुर्माना दिए ही वाहन स्वामी टैक्स भर सकते हैं।

संबंधित समाचार