रामपुर: मिट्टी खोदने के बाद बने तालाब में डूबने से बच्चे की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर/मिलक,अमृत विचार। कोतवाली क्षेत्र में 8 वर्षीय मासूम की तालाब बने खेत में डूब कर मौत हो गई। बच्चों के शोर मचाने पर मासूम के मामा ने तालाब बने खेत में छलांग लगायी परन्तु वह मासूम भांजे को बचा न सका। खुटिया गांव निवासी सुषमा पिछले छह महीने से अपने माता-पिता की मृत्यु के बाद …

रामपुर/मिलक,अमृत विचार। कोतवाली क्षेत्र में 8 वर्षीय मासूम की तालाब बने खेत में डूब कर मौत हो गई। बच्चों के शोर मचाने पर मासूम के मामा ने तालाब बने खेत में छलांग लगायी परन्तु वह मासूम भांजे को बचा न सका।
खुटिया गांव निवासी सुषमा पिछले छह महीने से अपने माता-पिता की मृत्यु के बाद दो बच्चों 10 वर्षीय आयुष व 8 वर्षीय आरुष के साथ क्षेत्र के पटिया गांव स्थित मायके में रह रही थी।

चूंकि माता पिता का देहांत हो चुका है, इसलिए वह अपने छोटे भाई व बहन की देखभाल के लिए मायके आ गई। पति योगेंद्र रुद्रपुर की एक फैक्टरी में काम करता है। शनिवार को सायं चार बजे आरुष अपने साथियों के साथ गांव से कुछ दूरी पर स्थित राजेन्द्र गंगवार के खेत पर पहुंचा। राजेन्द्र ने अपने खेत की पांच फिट मिट्टी पड़ोस में लगे ईंट भट्ठे गांधी ब्रिक फील्ड को बेच दी है। जिस कारण खेत अब पांच फिट गहरा तालाब बन चुका है।

वर्तमान के बरसाती मौसम में खेत पूरी तरह से लबालब भरा हुआ है। खेत मे पानी भरा देख मासूम आरुष ने चिलचिलाती गर्मी से राहत पाने के लिए पानी में कदम रख दिया। वह एकाएक पानी में डूब गया। आरुष को डूबता देख साथियों ने घटना की जानकारी आरुष के मामा प्रदीप को दी।

प्रदीप दौड़ कर घटना स्थल पहुंचा तथा आरुष को बचाने के लिए पानी में छलांग लगा दी, परन्तु वह आरुष को बचा न सका। मासूम की मौत से घर में कोहराम मच गया। रोते बिलखते परिजन शव को बच्चे की जन्म स्थली खुटिया गांव ले गए, जहां देर शाम उसका अंतिम संस्कार कर दिया।

 

संबंधित समाचार