हरदोई: शौच गए अधेड़ की गला काटकर हत्या, खेत में मिला शव
हरदोई। रविवार सुबह खेत में गए लोगों को एक अधेड़ का खून में लथपथ पड़ा शव मिला। जिसकी गलाकाट कर हत्या कर दी गई थी। सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। कछौना कोतवाली क्षेत्र के फत्तेपुर गांव निवासी रामनाथ 42 पुत्र रिख्खा रविवार की सुबह शौच करने गया था। वही गांव के बाहर …
हरदोई। रविवार सुबह खेत में गए लोगों को एक अधेड़ का खून में लथपथ पड़ा शव मिला। जिसकी गलाकाट कर हत्या कर दी गई थी। सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
कछौना कोतवाली क्षेत्र के फत्तेपुर गांव निवासी रामनाथ 42 पुत्र रिख्खा रविवार की सुबह शौच करने गया था। वही गांव के बाहर उसका रक्तरंजित शव पड़ा पाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस टीम के साथ फॉरेंसिक टीम छानबीन में जुट गई है। वहां मौजूद लोग प्रेम -प्रसंग में हत्या की आशंका जता रहे हैं।
