Maharashtra: पहले कोरोना ने ली जान और अब …भुस्खलन बरपा रहा कहर, 113 की मौत, NDRF की 34 team तैनात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। महाराष्ट्र में आपदों के बादल छटने का नाम नहीं ले रहे हैं। दो महीने पहले ही कोरोना संक्रमण से तमाम लोगें जान गंवा चुके हैं तो अब भारी बारिश के बाद बाढ़ से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। वहीं, भुस्खलन ने घरों को तबाह कर दिया है।  113 लोगों की मौत हो चुकी …

नई दिल्ली। महाराष्ट्र में आपदों के बादल छटने का नाम नहीं ले रहे हैं। दो महीने पहले ही कोरोना संक्रमण से तमाम लोगें जान गंवा चुके हैं तो अब भारी बारिश के बाद बाढ़ से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। वहीं, भुस्खलन ने घरों को तबाह कर दिया है।  113 लोगों की मौत हो चुकी है, 100 से ज्यादा लोग लापता बताए जा रहे हैं। भुस्खलन से नपटने के लिए एनडीआरएफ की 34 टीमें लगातार बचाव अभियान में लगी हुई हैं।

राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) ने रविवार को बताया कि महाराष्ट्र के तटीय क्षेत्रों में भारी बारिश के कारण हुईं भूस्खलन की घटनाओं के बाद 89 शव बरामद किए गए हैं और 34 लोग लापता हैं। एनडीआरएफ के महानिदेशक एस एन प्रधान ने राज्य के रायगढ़, रत्नागिरी और सतारा जिलों में चलाए जा रहे अपने अभियान पर ताजा आंकड़ों की जानकारी ट्वीट के माध्यम से दी।

भुस्खलन
बचाव कार्यों में जुटे लोग

आंकड़ों के अनुसार, एनडीआरएफ ने इन इलाकों से कुल 89 शव बरामद किए हैं जिनमें से सबसे अधिक 47 शव रायगढ़ की महाड तहसील के सबसे अधिक प्रभावित तालिये गांव से बरामद किए गए हैं। अपराह्न तीन बजकर 15 मिनट पर अद्यतन किये गए आंकड़ों के अनुसार, इन तीन जिलों में 34 लोग लापता हैं।

एनडीआरएफ ने महाराष्ट्र के प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य के लिए 34 दलों को तैनात किया है। आंकड़ों के अनुसार, एनडीआरएफ दल रायगढ़ के तालिये, रत्नागिरी के पोरसे और पेढ़े तथा सतारा के मीरगांव, अंबेघर और ढोकवाले में भूस्खलन से प्रभावित क्षेत्रों में काम कर रही है। महाराष्ट्र में बाढ़, भूस्खलन तथा बारिश से सम्बंधित अन्य घटनाओं में मरने वालों की संख्या रविवार को 113 पर पहुंच गई। राज्य सरकार ने बताया कि पिछले एक दिन में एक और व्यक्ति की मौत हो गई और 100 लोग लापता हैं। इन घटनाओं में अब तक 50 लोग घायल हो चुके हैं।

ठाणे महानगरपालिका के 100 से अधिक कर्मी राहत कार्य के लिए महाड गए

महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में बृहस्पतिवार को हुए भूस्खलन के बाद ठोस अपशिष्ठ प्रबंधन और जल और अन्य मुद्दों में मदद करने के लिए ठाणे महानगरपालिका (टीएमसी) के 100 से ज्यादा कर्मचारी वहां गए हैं। टीएमसी आयुक्त विपिन शर्मा ने संवाददाताओं से कहा कि समूह में स्वास्थ्य कर्मचारी भी शामिल हैं जो कोविड ​​-19, डेंगू, लेप्टोस्पायरोसिस (जीवाणु रोग) बुखार के प्रकोप का पता लगाने के लिए सर्वेक्षण करेंगे और वे 10,000 रैपिड एंटीजन परीक्षण किट और दवाओं का पर्याप्त स्टॉक ले गए हैं।

संबंधित समाचार