पीलीभीत: कार की टक्कर से महिला की मौत, पिता-पुत्री घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पूरनपुर (पीलीभीत), अमृत विचार। आसाम हाईवे पर पुत्री की दवाई लेकर वापस लौट रहे बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पिता-पुत्री घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। अमरिया कलां निवासी महेश पत्नी …

पूरनपुर (पीलीभीत), अमृत विचार। आसाम हाईवे पर पुत्री की दवाई लेकर वापस लौट रहे बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पिता-पुत्री घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

अमरिया कलां निवासी महेश पत्नी गूरी व पुत्री पूजा के साथ दवाई लेने मैलानी गया था। वापस लौटते समय खुटार हाईवे पर कढैरचौरा गांव के पास कार सवार ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक पर सवार अंगूरी देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि महेश व उसकी पुत्री पूजा गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों को सीएचसी लाया गया। हालत गंभीर होने पर दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना के बाद लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना को लेकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

संबंधित समाचार