संभल: गुन्नौर के मजदूर की गाजियाबाद में सर्पदंश से मौत, कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल/जुनावई,अमृत विचार। गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र का एक गांव निवासी व्यक्ति गाजियाबाद में अपने परिवार के साथ ईंट भट्टे पर मजदूरी का काम कर रहा था। मजदूर शनिवार शाम को ईंट भट्टे पर मजदूरी करने के बाद अपने कमरे पर गया। कमरे में पहले से बैठे सांप ने मजदूर को डंस लिया। जब उसने परिजनों के …

संभल/जुनावई,अमृत विचार। गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र का एक गांव निवासी व्यक्ति गाजियाबाद में अपने परिवार के साथ ईंट भट्टे पर मजदूरी का काम कर रहा था। मजदूर शनिवार शाम को ईंट भट्टे पर मजदूरी करने के बाद अपने कमरे पर गया। कमरे में पहले से बैठे सांप ने मजदूर को डंस लिया।

जब उसने परिजनों के इस बात की जानकारी दी तो परिजन और आसपास के लोगों ने मजदूर को एक निजी अस्पताल में उपचार के लिये ले गये। जहां मजदूर की हालत बिगड़ने लगी। हालत बिगड़ता देख डाक्टर ने मजदूर को रेफर कर दिया। परिजन मजदूर को गंभीर हालत में अपने पैतृक गांव में लेकर आए।

वैद्य से उपचार कराया, लेकिन मजदूर बचाया नहीं जा सका। मृतक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। मृतक के शव को गंगा में प्रवाहित कर दिया गया। गुन्नौर थाना क्षेत्र के गांव दबथरा निवासी 35 वर्षीय गौरी पुत्र पंचम पिछले कई वर्षों से अपने परिवार के साथ उत्तर प्रदेश के जनपद गाजियाबाद में रह रहा था।

गौरी ईंट भट्टा पर मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण करता था। शनिवार को गौरी ईंट भट्टा पर मजदूरी करने के बाद शाम को अपने कमरे पर पहुंचा। कमरे में मजदूर के पैर में सांप ने डंस लिया। मजदूर गाजियाबाद में एक निजी अस्पताल में उपचार कराया। लेकिन हालत बिगड़ती गई। हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। डाक्टर ने हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।

परिजन मजदूर की हालत गंभीर देखते हुए अपने पैतृक गांव में लेकर आए। वैद्य से उपचार कराया, लेकिन हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। मजदूर की सांसे थम गई। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने शव को परम्पराओं के अनुसार गंगा में प्रवाहित कर दिया।

संबंधित समाचार