संभल: रुपये के लेनदेन के विवाद में युवक की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या, कोहराम
संभल, अमृत विचार। हयातनगर थाना क्षेत्र में रुपए के लेनदेन को लेकर युवक के फुफेरे भाई और बहनोई ने रिश्तेदारी ले जाने के बहाने घर से बुलाकर मक्के के खेत में धारदार हथियार से गला रेत कर युवक की हत्या कर दी। पहले भी कई बार दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। शनिवार को युवक …
संभल, अमृत विचार। हयातनगर थाना क्षेत्र में रुपए के लेनदेन को लेकर युवक के फुफेरे भाई और बहनोई ने रिश्तेदारी ले जाने के बहाने घर से बुलाकर मक्के के खेत में धारदार हथियार से गला रेत कर युवक की हत्या कर दी। पहले भी कई बार दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। शनिवार को युवक को फुफेरे भाई और फुफेरे बहनोई ने शनिवार को घर से सिरसी रिश्तेदारी में बुलाकर ले गए थे।

इस बीच परिजनों ने फोन लगाया तो बात नहीं हो पाई। फोन बंद आ रहा था। परिजन मृतक के फुफेरे भाई के घर पहुंचे और पूछताछ की तो फुफेरा भाई ने संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। जिसपर परिजनों को शक हुआ। उसी वक्त फुफेरे भाई के सगे भाई ने फोन कर मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दी। मूसापुर गांव के जंगल में पहुंचे तो युवक का शव मक्का के खेत में पड़ा मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। पुलिस जांच में जुटी है।
हयातनगर थाना क्षेत्र के सरायतरीन के मोहल्ला कोटला निवासी 23 वर्षीय मेराज पुत्र अहमद हसन राजस्थान में रहकर हैंडीक्राफ्ट का कारोबार करता है। बकरीद के त्योहार पर युवक अपने घर आया था। मेराज से उसके फुफेरे बहनोई जुनैद ने कई महीनों पहले रुपए उधार लिए थे। फुफेरा भाई नदीम पुत्र अजीज अपने बहनोई जुनैद पुत्र मोहम्मद नबी ने मेराज को शनिवार को घर से बुलाकर सिरसी अपने रिश्तेदारी में लेकर पहुंचे। और फिर देर रात सिरसी से नदीम की बहन के घर सैफ खां सराय में पहुंचे।
काफी समय होने के बाद परिजनों ने मेराज को फोन किया, लेकिन फोन बंद आने पर बात नहीं हो सकी। नदीम और उसके बहनोई जुनैद ने मूसापुर गांव के जंगल में ले जाकर मक्का के खेत में गला रेतकर हत्या कर दी। दोनों साले बहनोई अपने अपने घर जाकर सो गए। उसी वक्त मेराज के परिजन नदीम के घर पहुंचे और मेराज के बारे में पूछताछ की तो नदीम संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। परिजनों को नदीम पर शक हुआ।
परिजनों ने नदीम के बहनोई जुनैद के घर पहुंचे और पूछताछ की तो बहकी-बहकी बातें करने लगा। नदीम के सगे भाई अजीम ने मेराज के परिजनों पर फोन करके बताया कि नदीम और जुनैद ने थाना क्षेत्र के गांव मूसापुर के पास में मक्का के खेत में गला काटकर और पेट में चाकू घोंप कर निर्मम हत्या कर दी है। यह बात सुनकर परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। परिजन आननफानन में घटनास्थल पर पहुंचे और मक्का के खेत में पड़े मेराज के शव को देखा तो कोहराम मच गया है।
क्षेत्र में सनसनी फैल गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों ने पुलिस को आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। परिजनों ने बताया कि मेराज से उसके फुफेरे बहनोई जुनैद ने 25 हजार रुपए उधार लिए थे। जुनैद और मेराज में रुपए लेनदेन को लेकर कई बार कहासुनी हुई थी। लोगों की दबी जुबां से चर्चा हो रही है कि मेराज के कहीं अवैध संबंध थे। तहरीर मिलने पर पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने हत्यारोपी नदीम को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन हत्यारोपी नदीम का बहनोई जुनैद पुलिस की पकड़ से फरार चल रहा है। पुलिस फरार हत्यारोपी को पकड़ने में जुटी हुई है।
