संभल: पिकअप व रोडवेज बस की भिंडत, आधा दर्जन लोग घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल/चंदौसी, अमृत विचार। मुरादाबाद-आगरा नेशनल हाईवे पर रोडवेज बस व पिकअप की भिंडत में पिकअप चालक सहित लगभग आधा दर्जन लोग घायल हो गये। घायलों को देख रोडवेज बस चालक बस छोड़कर फरार हो गया। मौके पर पहुंची थाना बनियाठेर पुलिस ने निजी वाहन से आननफानन में नजदीक के एक निजी अस्पताल में उपचार के …

संभल/चंदौसी, अमृत विचार। मुरादाबाद-आगरा नेशनल हाईवे पर रोडवेज बस व पिकअप की भिंडत में पिकअप चालक सहित लगभग आधा दर्जन लोग घायल हो गये। घायलों को देख रोडवेज बस चालक बस छोड़कर फरार हो गया। मौके पर पहुंची थाना बनियाठेर पुलिस ने निजी वाहन से आननफानन में नजदीक के एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए घायलों को भर्ती कराया।

बस और पिकअप को अपने कब्जे में लिया। रविवार को चंदौसी से मुरादाबाद की ओर जा रही रोडवेज बस जैसे ही संक्रेड हार्ड स्कूल के पास पहुंची, तभी सामने से आ रही पिकअप तथा रोडवेज की आपस में भिंडत हो गई। पिकअप में बैठे चालक बिंटू पुत्र कुशलपाल निवासी सराय ज्वालापुरी जनपद संभल के साथ प्रेमपाल पुत्र निहारी सिंह, रामवती पत्नी प्रेमपाल निवासीगण ग्राम बरखेडा शाहबाद जनपद रामपुर, हारून निवासी तेवरखास जनपद मुरादाबाद बुरी तरह घायल हो गये।

रोडवेज में सवार रीना उसकी पुत्री नैना (3) पुत्र सूर्या 3 माह को भी चोटें आई हैं। इन सभी को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना पाकर उपजिलाधिकारी महेश प्रसाद दीक्षित, तहसीलदार मनोज कुमार, नायब तहसीलदार निश्चय सिंह एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी गोपाल सिंह, थानााध्यक्ष रविंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और घायलों की जानकारी ली। मामला दुर्घटना का था, इसलिए सभी घायलों को सरकारी अस्पताल में एम्बुलेंस द्वारा भिजवाया गया। जहां उनकी हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें प्राथमिक उपचार देकर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

संबंधित समाचार