रायबरेली: अधेड़ का पेड़ से लटकता मिला शव, पत्नी ने दिया ये चौंकाने वाला बयान
रायबरेली। रायबरेली के खीरों थाना क्षेत्र के कीढी खेड़ा मजरे सेमरी गांव में सोमवार की सुबह पांच बजे ग्रामीणों को एक अधेड़ का शव गांव के बाहर आम के पेड़ से लटका दिखाई पड़ा। पेड़ में शव लटके की सूचना गांव में पहुंचते ही वहां ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। जानकारी के मुताबिक कीढी खेड़ा …
रायबरेली। रायबरेली के खीरों थाना क्षेत्र के कीढी खेड़ा मजरे सेमरी गांव में सोमवार की सुबह पांच बजे ग्रामीणों को एक अधेड़ का शव गांव के बाहर आम के पेड़ से लटका दिखाई पड़ा। पेड़ में शव लटके की सूचना गांव में पहुंचते ही वहां ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। जानकारी के मुताबिक कीढी खेड़ा मजरे सेमरी निवासी मृतक की पत्नी रेनू ने बताया कि मेरे ससुर सुंदरलाल, देवर राकेश कुमार, देवरानी विनीता व सास रामावती ने मेरी पैतृक खेतों पर पहले से कब्जा कर रखा है। जिसके चलते मेरे पति मजदूरी करके अपने परिवार का खर्च चलाते थे। बीते कुछ समय से उपरोक्त लोग पैतृक मकान से बाहर निकालने के लिए आये दिन गाली गलौज कर मारपीट करते थे।
इसी बात को लेकर बीती 19 जुलाई को उपरोक्त लोगो ने मेरे पति को चाकू व लात घूँसों से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। जिसका मेरे पति ने खीरों थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमे के बाद भी उन्हें जेल नही भेजा गया । जिससे उपरोक्त लोग घर से भगा देने की धमकी देते रहे। डर के मारे मैं अपने पति व बच्चो को लेकर बड़ी बहन जानकी के गांव शोभवापुर थाना लालगंज चली गयी । जहां से रविवार की दोपहर दो बजे मेरे पति इंजेक्शन लगवाने की बात कहकर घर से निकले। तथा देर शाम तक वापस नहीं आने पर उनकी खोजबीन की गयी। लेकिन वह नहीं मिले। सोमवार की सुबह खीरों पुलिस द्वारा मुझे पति के फांसी लगाकर आत्म हत्या कर लेने की सूचना मिली।
रमेश की मौत की सूचना मिलते ही पत्नी रेनू, पुत्री कोमल 12 वर्ष, पुत्र दिव्यांश डेढ़ वर्ष का रोरोकर बुरा हाल है । सूचना के बाद मौके पर पहुंची पत्नी ने पति रमेश की मौत का जिम्मेदार सास, ससुर, देवर व देवरानी को बताया । तथा कहा कि पैतृक मकान के हिस्से को हड़प करने के लिए उपरोक्त सभी लोग आए दिन मेरे पति व परिवार को मारपीट कर प्रताड़ित करते थे। तथा बीती 19 जुलाई की रात 9 बजे वह मकान में हिस्सा नहीं लेने के लिए जबरन स्टाम्प पेपर पर हस्ताक्षर कराना चाहते थे। मेरे पति के मना करने पर उपरोक्त लोगो ने चाकू आदि से मारपीट कर घायल कर दिया था।
जिसके डर से मैं घायल पति के साथ बच्चो को लेकर बड़ी बहन जानकी के गांव शोभवापुर थाना लालगंज चले गये थे। जहां से रविवार को दोपहर बाद मेरे इंजेक्शन लगवाने निकले। तथा सोमवार की सुबह 5 बजे उसका शव पेड़ से लटका होने की सूचना मिली । प्रभारी निरीक्षक हरिशंकर प्रजापति ने बताया कि मृतक रमेश का शव गांव के बाहर उसी के खेत मे स्थित आम के पेड़ से लटका पाया गया । मृतक को पैतृक मकान के बंटवारे को लेकर उसके पिता व छोटे भाई आदि ने मारा पीटा था । जिसका मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही की गयी है । मृतक की पत्नी की सूचना पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया । रिपोर्ट आने पर विधिक कार्यवायी की जाएगी।
