गजरौला: खेत पर ट्यूबवेल का तार लगाते वक्त युवक को करंट लगने से मौत, कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गजरौला,अमृत विचार। थाना क्षेत्र के गांव चौबारा में खेत पर पानी चलाने के लिए गए युवक ने जैसे ही ट्यूबेल का तार लगाया तो करंट लगने से उसकी मौत हो गई। परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार गांव चौबारा निवासी जीराज का पुत्र बबलू (27) सोमवार के तड़के अपने खेत पर पानी चलाने …

गजरौला,अमृत विचार। थाना क्षेत्र के गांव चौबारा में खेत पर पानी चलाने के लिए गए युवक ने जैसे ही ट्यूबेल का तार लगाया तो करंट लगने से उसकी मौत हो गई। परिवार में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार गांव चौबारा निवासी जीराज का पुत्र बबलू (27) सोमवार के तड़के अपने खेत पर पानी चलाने के लिए गया था। जैसे ही वह खेत पर पहुंचा तो उसने ट्यूबवेल का तार लगाया, तो करंट लग गया और वह पानी में गिर गया। तार उसके हाथ में ही था।

जिससे उसकी तड़प-तड़प कर मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही खेत में काम कर रहे आसपास के लोग दौड़े। परिवार के लोग भी पहुंचे। नजदीकी अस्पताल में दिखाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।

संबंधित समाचार