नैनीताल: मोबाइल पर आया था 25 लाख की लॉटरी लगने का मैसेज, लालच ने बनाया ठगी का शिकार
नैनीताल, अमृत विचार। तल्लीताल में रहने वाले एक युवक को लॉटरी का झांसा देकर उसके साथ ठगी करने का मामला प्रकाश में आया है। युवक ने कोतवाली में शिकायती पत्र देते हुए कार्रवाई की मांग की है। तल्लीताल ऑल सेंट्स कॉलेज निवासी बसंत को दो दिन पूर्व मैसेज के माध्यम से 25 लाख की लॉटरी …
नैनीताल, अमृत विचार। तल्लीताल में रहने वाले एक युवक को लॉटरी का झांसा देकर उसके साथ ठगी करने का मामला प्रकाश में आया है। युवक ने कोतवाली में शिकायती पत्र देते हुए कार्रवाई की मांग की है।
तल्लीताल ऑल सेंट्स कॉलेज निवासी बसंत को दो दिन पूर्व मैसेज के माध्यम से 25 लाख की लॉटरी लगने का सूचना मिली थी। जिस पर बसंत ने उक्त नंबर पर फोन किया तो उसे दूसरी तरफ से 25 लाख की लॉटरी जीतने पर बधाई दी गई और सिक्योरिटी के नाम पर 8,000 भरने को कहा गया।
जिस पर युवक ने बिना सोचे समझे 25 लाख की खुशी में 8,000 रुपये अज्ञात के अकाउंट में ट्रांसफर कर दिए। जब युवक ने 8,000 जमा करने के बाद 25 लाख रुपए के बारे में जानकारी लेने के लिए उस नंबर पर दोबारा कॉल किया तो वह नंबर बंद आया और युवक को ठगी का एहसास हुआ। जिसके बाद युवक ने मल्लीताल कोतवाली में शिकायती पत्र देते हुए कार्रवाई की मांग की।
कोतवाल अशोक कुमार ने बताया कि युवक की शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। साइबर सेल को भी मामला भेज दिया गया
