मुरादाबाद: दहेज की मांग पूरी न होने पर किया विवाहिता की हत्या का प्रयास, एसएसपी से लगाई मदद की गुहार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। दहेज में दस लाख की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने महिला की हत्या करने का प्रयास किया। पहले जलाने का प्रयास किया नाकाम होने पर गला दबा दिया। शोर-शराबा होने पर पड़ोसियों ने किसी तरह से बचाया। बाद में ससुरालियों ने 11 माह की बच्ची के साथ महिला को मारपीट …

मुरादाबाद, अमृत विचार। दहेज में दस लाख की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने महिला की हत्या करने का प्रयास किया। पहले जलाने का प्रयास किया नाकाम होने पर गला दबा दिया। शोर-शराबा होने पर पड़ोसियों ने किसी तरह से बचाया। बाद में ससुरालियों ने 11 माह की बच्ची के साथ महिला को मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए एसएसपी को प्रार्थना पत्र दिया है।

भोजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मिलक सिडलऊ निवासी एक महिला ने एसएसपी को पत्र दिया। उसका कहना था कि करीब दो साल पहले उसका विवाह सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के चंद्रनगर निवासी एक युवक के साथ हुआ था। विवाह के दौरान नकदी-सोना व अन्य सामान मायके वालों ने दिया था।

इसके बाद भी ससुराली दहेज से खुश नहीं थे। वह दस लाख रुपए और स्कार्पियों की मांग कर रहे थे। आरोप है कि इंकार करने पर उसके साथ मारपीट करते और एक बार जिंदा जलाने का प्रयास किया। किसी तरह वह बच गई और मायके वालों को सूचना दी। कई बार मायके वालों ने समझाया लेकिन ससुराली नहीं माने।

इस बीच उसने एक बेटी को जन्म दिया। इसके बाद भी ससुरालियों का उत्पीड़न बंद नहीं हुआ और मौका मिलने पर उसका गला दबाकर मारने का प्रयास किया। शोर-शराबा होने पर पड़ोसियों ने किसी तरह से बचाया। आरोप है कि ससुरालियों ने 11 माह की बेटी संग महिला को घर से निकाल दिया। पीड़िता ने एसएसपी से कार्रवाई की मांग की है।

संबंधित समाचार