अयोध्या: डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने बसपा पर कसा तंज, लगाया यह गंभीर आरोप
अयोध्या। एक दिवसीय दौरे पर रामनगरी अयोध्या पहुंचे सूबे के उप मुख्यमंत्री व उच्च शिक्षा मंत्री ने बसपा पर प्रहार किया और ब्राह्मण सम्मेलन पर छदम वेशधारी होने का आरोप लगाया। बसपा के ब्राह्मण सम्मेलन पर उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने कहा कि जो लोग कभी हनुमानगढ़ी व श्री रामलला के दरबार में दर्शन करते …
अयोध्या। एक दिवसीय दौरे पर रामनगरी अयोध्या पहुंचे सूबे के उप मुख्यमंत्री व उच्च शिक्षा मंत्री ने बसपा पर प्रहार किया और ब्राह्मण सम्मेलन पर छदम वेशधारी होने का आरोप लगाया। बसपा के ब्राह्मण सम्मेलन पर उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने कहा कि जो लोग कभी हनुमानगढ़ी व श्री रामलला के दरबार में दर्शन करते नहीं देखे गए। क्योंकि इनको लगता था कि वह कहीं अगर गए तो सप्रदायिकता का उन पर कोई आरोप ना लग जाए और इसी भय से राम जी का नाम लेने से भी डरा करते थे।
लेकिन राम जी की महिमा देखकर जो लोग कोई भी हिमाकत नहीं कर सकते है कि बहुसंख्यक और अल्पसंख्यक के बीच मतभेद पैदा करने राम मंदिर निर्माण में बाधा डालने वाले तत्व थे आज उनको राम भक्तों की शक्ति का एहसास हो गया है इसलिए अब उसे कोई नजर अंदाज नहीं कर सकते आज हर व्यक्ति नाम क्यों ले रहे हैं जो विपक्ष के लोग हमेशा कहा करते थे कि राम लला हम आएंगे मंदिर वहीं बनाएंगे तारीख नहीं बताएंगे यह आरोप हम पर लगा करते थे और आज सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद वह तारीख भी पीएम नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ ने बता दी है और मंदिर का निर्माण भी शुरू हो गया है।
उप मुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा सोमवार को अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रामनगरी अयोध्या पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले कनक भवन में हाजिरी लगाई लेकिन विलंब से पहुंचने के कारण दोपहर साढ़े 12 बजे भोग आरती के बाद मंदिर का पट आम दर्शनार्थियों के लिए बंद हो गया था। पट बंद होने के चलते डिप्टी सीएम बाहर से ही भगवान को नमन कर वापस हो गये और फिर उनका काफिला हनुमानगढ़ी पहुंचा।
यहां मंदिर जरूर खुला था लेकिन भगवान के विग्रह के समक्ष पर्दा पड़ चुका था। फिलहाल डिप्टी सीएम ने हनुमागढ़ी की चौखट पर माथा टेका और कल्याण की प्रार्थना की। इस मौके पर अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्त, महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्र, पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल, महंत लड्डू दास, महंत राजू दास आदि लोग शामिल थे।
