बरेली: लोन दिलाने के नाम पर लिया चेक, फिर निकाल लिए रुपए
बरेली, अमृत विचार। सीमेंट कारोबारी को लोन दिलाने के नाम पर ठग ने उसे विश्वास में लेकर उससे हस्ताक्षर किए हुए चार चेक ले लिए। बाद में उसे लोन भी नहीं दिलाया। ठगों ने व्यापारी के अकाउंट से ₹90,000 रुपये निकाल लिए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सुभाषनगर के …
बरेली, अमृत विचार। सीमेंट कारोबारी को लोन दिलाने के नाम पर ठग ने उसे विश्वास में लेकर उससे हस्ताक्षर किए हुए चार चेक ले लिए। बाद में उसे लोन भी नहीं दिलाया। ठगों ने व्यापारी के अकाउंट से ₹90,000 रुपये निकाल लिए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
सुभाषनगर के चंद्रपुरम निवासी विमलेश कुमार ने बताया कि उनका सीमेंट और सरिया का कारोबार है। कुछ समय पहले उन्हें रुपयों की जरूरत थी तो उन्होंने लोन के लिए बिहारीपुर निवासी एजेंट मुनीश कुमार से संपर्क किया था। मुनीश ने लोन दिलाने के बदले उनसे हस्ताक्षर किए हुए चार चेक सिक्योरिटी बतौर लिए थे।
इस बात को लंबा समय बीत जाने के बाद भी उनका लोन पास नहीं हुआ। अचानक 24 अप्रैल को मुनीश ने उनके चेक पर विवेक का नाम डालकर उसमें उनके एकाउंट से ₹90,000 रुपये निकाल लिए। पीड़ित को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने बैंक में फोन करके अन्य चेकों पर रोक लगा दी। विमलेश ने जब मुनीश से इस बारे में बात की तो वह उन्हें धमकाने लगा। रविवार को एडीजी के आदेश के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
इसे भी पढ़ें…
