राहुल गांधी का गृह मंत्री पर आरोप, कहा- देश को फिर निराश किया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने असम-मिजोरम सीमा विवाद के अचानक बढ़ने से भड़की हिंसा में कई लोगों के मारे जाने पर दुख जताते हुए मंगलवार को आरोप लगाया कि गृह मंत्री अमित शाह ने ” लोगों के जीवन में घृणा और अविश्वास का बीज बोकर ” एक बार फिर देश को …

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने असम-मिजोरम सीमा विवाद के अचानक बढ़ने से भड़की हिंसा में कई लोगों के मारे जाने पर दुख जताते हुए मंगलवार को आरोप लगाया कि गृह मंत्री अमित शाह ने ” लोगों के जीवन में घृणा और अविश्वास का बीज बोकर ” एक बार फिर देश को निराश किया है।

राहुल गांधी ने हिंसा से जुड़ा एक वीडियो साझा करते हुए ट्वीट किया, ” जो लोग मारे गए हैं, उनके परिवारों के प्रति गहरी संवेदना है। मैं घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।” कांग्रेस नेता ने दावा किया, ” गृह मंत्री ने लोगों के जीवन में घृणा और अविश्वास का बीज बोकर एक बार फिर देश को निराश किया है। भारत अब भयावह नतीजों से दोचार हो रहा है।”

लंबे समय से सुलग रहा असम और मिजोरम के बीच सीमा विवाद सोमवार को भयानक हिंसा के रूप में सामने आया। सीमा पर हुई झड़प में असम पुलिस के 6 जवान शहीद हो गए हैं जबकि कई लोग घायल भी हुए हैं। दोनों राज्यों के बीच काफी समय से सीमा को लेकर विवाद चल रहा है।

गौरतलब है कि असम और मिजोरम के बीच सीमा विवाद के अचानक बढ़ने के दौरान हुई हिंसक झड़प में असम पुलिस के छह जवानों की मौत हो गई और एक पुलिस अधीक्षक समेत 60 अन्य घायल हो गए। दोनों पक्षों ने हिंसा के लिए एक-दूसरे की पुलिस को जिम्मेदार ठहराया और केंद्र के दखल की मांग की। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात की और उनसे विवादित सीमा पर शांति बहाल करने कहा है।

असम और मिजोरम के बीच सीमा का विवाद नया नहीं है. यहां पहले भी सीमा को लेकर तकरार हो चुकी है. हाल ही में गृहमंत्री अमित शाह ने पूर्वोत्तर राज्यों के मुख्यमंत्रियों से मुलाकात भी की थी।

इसे भी पढ़ें….

टोक्यो पर कोरोना का साया, खेल गांव में कोविड-19 के चार नये मामले

संबंधित समाचार