यूपी: भायेन्द्र इलाके में हुई डकैती के मामले में बड़ा खुलासा, महिला समेत तीन गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) और मुम्बई क्राइम ब्रांच की टीम ने भायेन्द्र इलाके में पड़ी डकैती की घटना का खुलासा करते हुए महिला समेत तीन आरोपियों को आज बलिया से गिरफ्तार कर लिया। एसटीएफ प्रवक्ता ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 21 जुलाई को मुम्बई के भायेन्द्र थाने …

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) और मुम्बई क्राइम ब्रांच की टीम ने भायेन्द्र इलाके में पड़ी डकैती की घटना का खुलासा करते हुए महिला समेत तीन आरोपियों को आज बलिया से गिरफ्तार कर लिया। एसटीएफ प्रवक्ता ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 21 जुलाई को मुम्बई के भायेन्द्र थाने में डकैती व हत्या का मामला दर्ज कराया गया था। इस घटना में शामिल आरोपी बलिया जिले के रहने वाले थे। मुम्बई पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए एसटीएफ से सहयोग का अनुरोध किया था।

इस सम्बन्ध में वाराणसी एसटीएफ फील्ड इकाई को अभियुक्तों की गिरफ्तारी की जिम्मेदारी सौंपी थी उन्होंने बताया कि सूचना पर एसटीएफ ने मुम्बई क्राइम ब्रान्च की टीम ने संयुक्त रुप से डकैती हत्या की घटना का सुखला करते हुए घटना में शामिल बलिया जिले के बांसडीह तहसील इलाके गलाफरपुर पकहा निवासी सोनू चौहान और लाल वार्मा की पत्नी मुन्नी देवी के अलावा कुसौरी कल निवासी सुधीर कुमार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से अपने ही गांव की सुमन की हत्या कर महिला के तीन मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड, पैन कार्ड, चेक बुक और 2520 रूपये नगद बरामद किए।

प्रवक्ता ने बताया कि इस क्रम में एसटीएफ वाराणसी इकाई के उप निरीक्षक अंगद यादव के नेतृत्व में एक टीम व एपीआई निलेश सिवाले मुम्बई क्राइम ब्रान्च की टीम ने सोनू व सुधीर को रेलवे स्टेशन परिसर जनपद बलिया से तथा मुन्नी देवी को उसी के गलाफरपुर पकहा गांव से गिरफ्तार करते हुए डकैती से संबंधित माल बरामद किया गया। पूछताछ पर बताया कि अभियुक्त सोनू चौहान व सुधीर महाराष्ट्र में एक रबड़ की यूनाइटेड कम्पनी में काम करते थे वहीं सोनू चौहन के गाॅव की सुमन अपने पति के साथ भोलानगर झोपड़पट्टी में रहती थी, जिसका पति प्राइवेट फैक्ट्री में काम करता था। सोनू व सुधीर का उसके घर पर अक्सर आना जाना होता था।

उन्होंने बताया इन लोगों को लगा कि उसके पास 25-30 लाख के गहने व नगदी है। लालच में आकर इन लोगों ने सुमन की हत्या कर सोना/गहने व पैसा लूटने का योजना बनायी और घटना को आसानी से अंजाम देने और किसी को कोई संदेह न हो अपने गांव की महिला मुन्नी देवी को योजना बताकर महाराष्ट अपने पास बुला लिया था और उसके बाद सोनू व सुधीर मुन्नी को साथ लेकर 21 जुलाई की शाम सुमन के घर पहुंच गये।

गांव के होने के कारण सुमन इन सभी से पूर्व परिचित थी और उन सभी के लिये वह चाय बनाने लगी कि इसी दौरान इन तीनों ने मिलकर सुमन का गला दबाकर हत्या कर दी और उसके जेवरात, तीन मोबाइल, आधार कार्ड, एटीएम कार्ड, पैन कार्ड, चेक बुक,बैंक पासबुक व 38,00 रूपये लेकर फरार हो गये व बलिया आकर छिपकर रह रहे थे। प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तगणों को कोतवाली बलिया में दाखिल कर अग्रिम विधिक व ट्रांजिस्ट रिमांड आदि की कार्यवाही महाराष्ट्र पुलिस द्वारा की जा रही है।

संबंधित समाचार