देहरादून: कांग्रेस की आंतरिक कलह की खुली कलई, हरदा जिंदाबाद के नारे लगने से नाराज प्रीतम ने छोड़ा मंच

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देहरादून, अमृत विचार। उत्तराखंड कांग्रेस के अध्यक्ष की ताजपोशी होनी थी, जिसमें उत्तराखंड कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष गणेश गोदियाल आज विधिवत दायित्व दिया जाना था। राजपुर रोड स्थित कांग्रेस मुख्यालय में नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया गया। इसके साथ ही चार कार्यकारी अध्यक्षों के भी अभिनंदन को समारोह आयोजित किया गया था। मगर …

देहरादून, अमृत विचार। उत्तराखंड कांग्रेस के अध्यक्ष की ताजपोशी होनी थी, जिसमें उत्तराखंड कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष गणेश गोदियाल आज विधिवत दायित्व दिया जाना था। राजपुर रोड स्थित कांग्रेस मुख्यालय में नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया गया। इसके साथ ही चार कार्यकारी अध्यक्षों के भी अभिनंदन को समारोह आयोजित किया गया था। मगर समारोह के दौरान जैसे ही नए नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह मंच पर संबोधन के लिए पहुंचे, वैसे ही कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश सिंह रावत की लॉबी ने हरदा जिंदाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए।

जिससे नाराज नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह भरे मंच से चले गए। उनके बोलने से पहले ही हरदा के बेटे कुंवर वीरेंद्र सिंह रावत और उनके समर्थकों ने हरदा जिंदाबाद के जोर-जोर से नारे लगाने शुरू कर दिए। इससे नाराज होकर प्रीतम सिंह ने संबोधन बीच में छोड़ दिया और मंच से नीचे चले गए। इसके बाद प्रदेश प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष के मनाने के बाद प्रीतम सिंह ने फिर से अपना संबोधन शुरू किया, लेकिन इस बीच प्रीतम और हरदा दोनों के गुटों में जमकर तनातनी भी हुई।

रंजीत रावत को कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने से नाराज है हरदा की लॉबी

प्रीतम सिंह गुट के कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आरोप है कि रंजीत सिंह रावत को कांग्रेस के चार कार्यकारी अध्यक्षों में जगह मिलने से हरदा गुट खफा है। इसलिए उनसे नाराजगी निकालने के लिए उन्होंने ऐसी हरकत की है। बताया जा रहा है कि कार्यकारी अध्यक्ष भुवन कापड़ी और रंजीत रावत प्रीतम सिंह लॉबी के समर्थक हैं।

संबंधित समाचार