लव जिहाद: हिंदू बनकर लड़की से की दोस्ती, अगवा कर किया निकाह, जानें फिर क्या हुआ
कानपुर। कानपुर शहर में लव जिहाद का मामला सामने आया है। बाबूपुरवा थाने के अंतर्गत रहने वाली युवती चार माह पहले अगवा हुई, पुलिस ने मुंबई से बरामद कर लिया है। युवती ने पूछताछ में बताया कि जौनपुर के मुस्लिम युवक ने सोशल मीडिया पर हिंदू बनकर दोस्ती के झांसे में लेकर अगवा कर लिया …
कानपुर। कानपुर शहर में लव जिहाद का मामला सामने आया है। बाबूपुरवा थाने के अंतर्गत रहने वाली युवती चार माह पहले अगवा हुई, पुलिस ने मुंबई से बरामद कर लिया है। युवती ने पूछताछ में बताया कि जौनपुर के मुस्लिम युवक ने सोशल मीडिया पर हिंदू बनकर दोस्ती के झांसे में लेकर अगवा कर लिया और जबरन धर्म परिवर्तन कराकर निकाह कर लिया। पुलिस ने आरोपी युवक और उसके पिता को भी गिरफ्तार कर लिया है। बाबूपुरवा थाना प्रभारी देवेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि 16 मार्च को क्षेत्र में रहने वाली 19 साल की युवती लापता हो गई थी। उसके पिता ने बाबूपुरवा थाने में बेटी का अपहरण हो जाने की एफआईआर दर्ज कराई थी।
जांच के दौरान पुलिस ने सर्विलांस की मदद से उसे मुंबई से बरामद कर लिया। पूछताछ के दौरान युवती ने बताया कि जौनपुर निवासी सिराज अली ने फेसबुक पर शिवम बनकर उससे दोस्ती की। नजदीकी होने के बाद मिलने के लिए बुलाया और उसे अगवा कर लिया। इसके बाद उसका जबरन धर्म परिवर्तन कराने के बाद उससे निकाह कर लिया। इस काम में उसे पिता अब्दुल गफ्फार ने भी सहयोग किया। पुलिस ने पिता-पुत्र दोनों को गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को कोर्ट में पेश करने के बाद दोनों को जेल भेजा जाएगा।
अलग-अलग नामों से मिले फेसबुक अकाउंट
बाबूपुरवा थाना प्रभारी ने बताया कि जांच के दौरान सामने आया कि सिराज अली ने शिवम, सत्यम, राज समेत अलग-अलग नाम से 12 से ज्यादा अकाउंट्स बना रखे थे। इसी के जरिए उसने युवती से संपर्क करके नजदीकी बढ़ाई और उसे अगवा कर लिया। मुंबई में उसे एक कमरे के मकान में रखा था और सब्जी बेचकर जीवन यापन कर रहा था। युवती को इस तरह फंसा लिया था कि वह भाग भी नहीं पा रही थी और घुट घुट कर रह रही थी। बाबूपुरवा थाना प्रभारी ने बताया, अपहरण के बाद निकाह कर लिया था। इसके बाद से लगातार युवती के साथ रेप किया। इससे आशंका है कि युवती गर्भवती है। उसका मेडिकल परीक्षण समेत अन्य जांच कराई जा रही है। जल्द ही जांच पूरी होने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद ही युवती को परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा।
