लखीमपुर खीरी: ऑटो शारदा में गिरा, चालक और दिल्ली के दो बच्चे डूबे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। पीलीभीत बस्ती मार्ग पर रवही पुल के पास धक्का लगाते समय ऑटो अचानक स्टार्ट हो गया। चालक और उसमें सवार दिल्ली के दो बच्चों सहित ऑटो शारदा नहर में जा गिरा। मां ने पुलिस को सूचना दी तो पुलिस ने चालक और बच्चों की नहर में तलाश कराई, लेकिन कोई पता …

लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। पीलीभीत बस्ती मार्ग पर रवही पुल के पास धक्का लगाते समय ऑटो अचानक स्टार्ट हो गया। चालक और उसमें सवार दिल्ली के दो बच्चों सहित ऑटो शारदा नहर में जा गिरा। मां ने पुलिस को सूचना दी तो पुलिस ने चालक और बच्चों की नहर में तलाश कराई, लेकिन कोई पता नहीं चल सका है।

दिल्ली के नैना बिहार निवासी रोशनी के मुताबिक पति नफीस से करीब दो साल से उसकी अनबन चल रही है। उसकी बहन कोतवाली धौरहरा के गांव लालजीपुरवा में रहती है। वह सोमवार की शाम बस से मंगलवार तड़के लखीमपुर पहुंची। साथ मे उसका 10 साल का बेटा रेहान और पांच साल का बेटा रिजवान था।

शारदा
शारदा में डूबे बच्चे रेहान और रिजवान। फाइल फोटो

लखीमपुर में संकटा देवी मंदिर पर उतर कर वह ई रिक्शा बुक कराकर बहन के घर जा रही थी। सुबह करीब पांच बजे रवहीं पुल के पास ई रिक्शा अचानक बंद हो गया। वह रिक्शे से नीचे उतरी और एक अन्य व्यक्ति की मदद से धक्का लगाने लगी। ई रिक्शे में उसके दोनों बेटे और चालक सवार था।

लखीमपुर-खीरी: घास काटने गई महिला का शव खेत में मिला, दुराचार की आशंका

महिला के मुताबिक धक्का देते समय अचानक ई रिक्शा स्टार्ट हो गया। इसी बीच चालक नियंत्रण खो बैठा और रिक्शा शारदा नहर में जा गिरा। हादसे की सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया। सीओ सिटी अरविंद वर्मा, इंस्पेक्टर अपराध कोतवाली सदर मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और गोताखोरों को बुलाकर नहर में उतारकर तलाश कराई, लेकिन कोई पता नहीं चला।

सीओ सिटी अरविंद वर्मा ने बताया कि महिला शाम को कोतवाली आई थी और घटना पुलिस को बताई थी। महिला सही ढंग से घटना स्थल भी नहीं बता पा रही है। फिर भी पुलिस ने गोताखोरों की मदद से तलाश की लेकिन कोई पता नहीं चला है। महिला की उसके पति से अनबन होने की बात सामने आई है। घटना संदिग्ध लग रही है। फिर भी जांच की जा रही है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म