आज का राशिफल | 28 जुलाई, 2021
मेष आज महत्वपूर्ण सामान चोरी हो सकता है। यदि यात्रा कर रहे हैं तो सामान के प्रति विशेष सावधानी रखें। अनावश्यक कार्यों के लिये अपना समय बर्बाद न करें। क्रोध और अहंकारी व्यक्तित्व के प्रदर्शन से आपको बचना चाहिए। वृष आज विरोधी आपके मित्र बन सकते हैं। लक्ष्य प्राप्ति के लिए कड़ी मेहनत करेंगे। जिसके …
मेष
आज महत्वपूर्ण सामान चोरी हो सकता है। यदि यात्रा कर रहे हैं तो सामान के प्रति विशेष सावधानी रखें। अनावश्यक कार्यों के लिये अपना समय बर्बाद न करें। क्रोध और अहंकारी व्यक्तित्व के प्रदर्शन से आपको बचना चाहिए।
वृष
आज विरोधी आपके मित्र बन सकते हैं। लक्ष्य प्राप्ति के लिए कड़ी मेहनत करेंगे। जिसके सार्थक परिणाम भी आपको जल्द प्राप्त होंगे। परिजनों के साथ आनन्द का समय बिताएंगे। छुपी हुई प्रतिभा को निखारने का अवसर मिलेगा।
मिथुन
आज जॉब में आपके अधिकार बढ़ने की संभावना है। गूढ़-गम्भीर मुद्दों पर विमर्श करने की योजना बना सकते हैं। दूसरों की मदद करने के लिये तत्पर रहेंगे। कार्यक्षेत्र में हल्की-फुल्की परेशानियां लगी रहेंगी। घर में मेहमान आने के योग बन रहे हैं।
कर्क
आज बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। गलत कार्यप्रणाली से आपको बचना चाहिए। विद्यार्थियों को पढ़ाई में ध्यान रखना पड़ेगा। आप शुभ कार्यों में धन खर्च करेंगे। व्यापारियों को ग्राहकों के साथ अपने संबंध अच्छे रखने चाहिएं।
सिंह
आज विरोधी आपका मज़ाक उड़ा सकते हैं। मन में अस्थिरता और तनाव की स्थिति रहेगी। छोटी दूरी की यात्रा करने का विचार बनाएंगे। गले में संक्रमण की समस्या हो सकती है। विवाहेत्तर संबंधों के कारण मुश्किलें पैदा होंगी।
कन्या
आज अचानक धन लाभ होने की प्रबल संभावना है। आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। भविष्य के लिये आप बड़ी योजना बना सकते हैं। शेयर मार्केट में निवेश से धन मिलेगा। मांगलिक कार्य में आप सम्मिलित हो सकते हैं। काम के प्रति एकाग्र रहेंगे।
तुला
आज पति-पत्नी के आपसी संबंधों में प्रगाढ़ता रहेगी। दूसरों के झगड़ों में फंसने से बचें। नौकरी में काम का दबाव अचानक बढ़ सकता है। नये व्यावसायिक अनुबंधों के मार्ग में आ रही बाधा दूर होगी।
वृश्चिक
आज दूसरों की भावनाओं पर भी ध्यान अवश्य दें। आय प्रयासों के अनुपात में कम रहेगी। आपके विचार थोड़े आक्रामक हो सकते हैं। पाचन क्रिया मन्द होने से थोड़ा अनमने से रहेंगे। युवा जातक अपनी फिटनेस को लेकर काफी प्रयास करेंगे।
धनु
आज रक्तचाप के रोगियों को स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए। कारोबार में आपको धोखा मिल सकते हैं। स्वभाव में आपको समयानुसार बदलाव करना होगा। अन्यथा आप अनावश्यक परेशान होंगे। मन में अवसादयुक्त विचार भी आ सकते है।
मकर
परिवार में मांगलिक कार्यों की योजना बन सकती है। प्रतियोगी परीक्षाओं के परिणाम आपके अनुकूल रहेंगे। जीवन साथी का पर्याप्त सहयोग मिलेगा। धन संबंधितमामलों के लिये भाग्यशाली रहेंगे। रुचि अनुसार कार्य करने से लाभ प्राप्त होगा।
कुंभ
आज शाम के समय दोस्तों के साथ समय बिताएंगे। गृहोप्योगी वस्तुओं की ख़रीदारी पर धन खर्च कर सकते हैं। अपने निर्णय स्वयं की लें किन्तु दूसरों से राय ले सकते हैं। सम्पत्ति के बंटवारे आदि को लेकर गलतफहमी हो सकती है।
मीन
आज कार्यक्षेत्र में बेहतरीन परिणाम प्राप्त होंगे। आपका मान-सम्मान समाज में बढ़ेगा। बिजनेस को लेकर यात्रा कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन में आनन्द रहेगा। बच्चों की पढ़ाई में काफी ध्यान देंगे। आपका मूड शांत रहेगा।
