किश्तवाड़ हादसा: गृह मंत्री शाह ने की जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल से बात कर जाने हालात
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में बादल फटने की घटना के बाद उप राज्यपाल और पुलिस महानिदेशक से बात कर स्थिति की जानकारी ली है। अमित शाह ने बुधवार को एक ट्वीट संदेश में कहा, “किश्तवाड़ में बादल फटने के संबंध में मैंने जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल और पुलिस महानिदेशक …
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में बादल फटने की घटना के बाद उप राज्यपाल और पुलिस महानिदेशक से बात कर स्थिति की जानकारी ली है। अमित शाह ने बुधवार को एक ट्वीट संदेश में कहा, “किश्तवाड़ में बादल फटने के संबंध में मैंने जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल और पुलिस महानिदेशक से बात की है।
एस डी आर एफ, सेना और स्थानीय प्रशासन बचाव कार्य में लगा हुआ है, एनडीआरएफ भी वहाँ पहुँच रही है। अधिक से अधिक लोगों की जान बचाना हमारी प्राथमिकता है। शोकाकुल परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूँ।” उल्लेखनीय है कि किश्तवाड़ जिले के डच्चन के होंजर गांव में बुधवार तड़के बादल फटने के बाद अचानक आई बाढ़ से चार लोगों की मौत हो गई और कई अन्य लोग लापता है।
इसे भी पढ़ें….
जम्मू-कश्मीर के किश्तवार में बादल फटने से 4 की मौत, 30 लापता
