रानीखेत: स्वयंसेवियों ने महाविद्यालय में किया पौधरोपण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रानीखेत, अमृत विचार। राजकीय स्नातकोत्तर, रानीखेत में एनएस‌एस व एनसी‌सी‌ के संयुक्त तत्वावधान में सघन पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया ‌गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. हेमा प्रसाद द्वारा महाविघालय प्रांगण में पौधा रोप‌कर‌ किया। कार्यक्रम के अन्तर्गत काफल, बाज, बुरांश, देवदार आदि विभिन्न प्रजातियों के पौधों के साथ बॉटनिकल गार्डन में अश्वगंधा, …

रानीखेत, अमृत विचार। राजकीय स्नातकोत्तर, रानीखेत में एनएस‌एस व एनसी‌सी‌ के संयुक्त तत्वावधान में सघन पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया ‌गया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. हेमा प्रसाद द्वारा महाविघालय प्रांगण में पौधा रोप‌कर‌ किया। कार्यक्रम के अन्तर्गत काफल, बाज, बुरांश, देवदार आदि विभिन्न प्रजातियों के पौधों के साथ बॉटनिकल गार्डन में अश्वगंधा, लैमनग्रास, तुलसी, रोजमैरी, तेजपत्ता आदि औषधीय पौधों का रोपण किया गया। यहां एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. ‌गणेश सिंह नेगी, डॉ. नमिता मिश्रा, एन‌सीसी छात्र इकाई के कैप्टन प्रो. प्रभात द्विवेदी एवं‌ छात्र इकाई की ले. डॉ. आरके सिंह, डॉ. माया शुक्ला, डॉ. रश्मि रौतेला, डॉ. भारती बहुगुणा, डॉ. दीपा पाण्डे, डॉ. जया नैथानी एवं महाविघालय के समस्त प्राध्यापक एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार