पीलीभीत: किशोरी ने कीटनाशक खाकर की खुदकुशी
अमृत विचार, पूरनपुर (पीलीभीत)। घुंघचाई चौकी क्षेत्र के एक गांव में ग्रामीण की पुत्री का पड़ोस के ही युवक से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों प्रेमी छुप-छुपकर मिलने लगे। परिवार वालों को इसकी जानकारी हुई तो परिजनों ने किशोरी को जमकर डांटा और प्रेमी युवक से मिलने पर पाबंदी लगी दी। ग्रामीणों ने बताया कि …
अमृत विचार, पूरनपुर (पीलीभीत)। घुंघचाई चौकी क्षेत्र के एक गांव में ग्रामीण की पुत्री का पड़ोस के ही युवक से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों प्रेमी छुप-छुपकर मिलने लगे। परिवार वालों को इसकी जानकारी हुई तो परिजनों ने किशोरी को जमकर डांटा और प्रेमी युवक से मिलने पर पाबंदी लगी दी। ग्रामीणों ने बताया कि आए दिन इसी बात को लेकर डांटने से आहत किशोरी ने कीटनाशक दवाई खा ली।
कुछ ही देर बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी। मामले की भनक लगने पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। परिजन किशोरी को अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन तब तक उसने दम तोड़ दिया। घटना को लेकर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस को सूचना दिए बगैर ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
चौकी प्रभारी राजीव सिंह चौहान ने बताया कि ऐसी कोई सूचना चौकी पर नहीं आई है। अगर चौकी पर सूचना आती है तो कार्रवाई की जाएगी।
