हल्द्वानी: केबीसी में लॉटरी का झांसा देकर ठगे 85 हजार
हल्द्वानी, अमृत विचार। लोकप्रिय टीवी शो कौन बनेगा करोड़पति में लॉटरी निकलने का झांसा देकर साइबर अपराधियों ने महिला से 85 हजार रुपए ठग लिए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। हीरानगर निवासी सुमन पत्नी राजेंद्र सिंह के पास बीती नौ जून को एक मोबाइल नंबर से फोन …
हल्द्वानी, अमृत विचार। लोकप्रिय टीवी शो कौन बनेगा करोड़पति में लॉटरी निकलने का झांसा देकर साइबर अपराधियों ने महिला से 85 हजार रुपए ठग लिए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
हीरानगर निवासी सुमन पत्नी राजेंद्र सिंह के पास बीती नौ जून को एक मोबाइल नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने खुद का नाम वसीम बताया और महिला की केबीसी शो में लॉटरी निकलने की जानकारी दी। लॉटरी खुलने की जानकारी मिलने से महिला की खुशी का ठिकाना न रहा। इस बीच महिला से लॉटरी की रकम पाने के लिए टैक्स के रूप में 85 हजार रुपए जमा कराने को कहा गया। झांसे में आई महिला ने बताए गए दो बैंक खातों में मांगी गई रकम जमा करा दी।
लेकिन लॉटरी की रकम खाते में नहीं आई। उसे और रकम जमा कराने को कहा गया। इसके बाद महिला को ठगी का एहसास हुआ। कोतवाली पुलिस ने बताया कि ट्रांजेक्शन की जानकारी के साथ ही आरोपी का पता लगाया जा रहा है।
