कन्नौज: राजकीय सम्मान के साथ शहीद का हुआ अंतिम संस्कार, परिजनों में मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कन्नौज। कन्नौज ठठिया थाना क्षेत्र के जसापुरवा गांव निवासी मनोज कुमार यादव पुत्र नाथूराम उम्र 52 वर्ष बीएसएफ हेड कांस्टेबल पद पर राजस्थान में तैनात थे। लगभग दो वर्षों से वह कैंसर रोग से बीमार थे। उनकी तैनाती श्रीनगर में थी। लगभग 2 वर्ष पूर्व उन्हें कैंसर हो गया था। जिसका इलाज व दिल्ली के …

कन्नौज। कन्नौज ठठिया थाना क्षेत्र के जसापुरवा गांव निवासी मनोज कुमार यादव पुत्र नाथूराम उम्र 52 वर्ष बीएसएफ हेड कांस्टेबल पद पर राजस्थान में तैनात थे। लगभग दो वर्षों से वह कैंसर रोग से बीमार थे। उनकी तैनाती श्रीनगर में थी। लगभग 2 वर्ष पूर्व उन्हें कैंसर हो गया था। जिसका इलाज व दिल्ली के प्राइवेट एक हॉस्पिटल में करवा रहे थे। 27 जुलाई की रात तबीयत ज्यादा बिगड़ने के कारण रात लगभग 2:00 बजे उनका निधन हो गया। सूचना मिलते ही घर परिवार में कोहराम मच गया।

सन् 1990 में मनोज कुमार बीएसएफ में भर्ती हुए थे। उनकी मौत का समाचार सुनते ही घर परिवार में कोहराम मच गया। मनोज कुमार अपने पीछे पत्नी व तीन बच्चों को छोड़ गए। उनके 3 पुत्र हैं जिनमें दो पुत्रों की उन्होंने शादी कर दी थी। आज उनका शव उनके पैतृक गांव पहुंचा। दर्शन के लिए सैकड़ों की संख्या में लोग उनके घर पहुंचे। उनके अंतिम संस्कार में कई लोग सम्मिलित हुए उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी गई है। बीएसएफ के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया। उनके अंतिम संस्कार में सदर विधायक अनिल दोहरे, श्याम सिंह यादव, राजू यादव विकास व क्षेत्र के सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

संबंधित समाचार