आज का राशिफल | 29 जुलाई, 2021

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष आज घर में बोरियत का एहसास होगा। बिजनेस पार्टनर्स के प्रति मन में अविश्वास जड़े जमा सकता है। आपको वित्तीय लेन-देन को लेकर वैसे भी सावधान रहना चाहिये। जॉब में थोड़ी बहुत परेशानियां रहेंगी लेकिन धीरे-धीरे उन पर नियन्त्रण प्राप्त कर लेंगे। वृष आज परिवार के लिए अलग से समय निकालेंगे जिससे परिजन आपसे …

मेष

आज घर में बोरियत का एहसास होगा। बिजनेस पार्टनर्स के प्रति मन में अविश्वास जड़े जमा सकता है। आपको वित्तीय लेन-देन को लेकर वैसे भी सावधान रहना चाहिये। जॉब में थोड़ी बहुत परेशानियां रहेंगी लेकिन धीरे-धीरे उन पर नियन्त्रण प्राप्त कर लेंगे।

वृष

आज परिवार के लिए अलग से समय निकालेंगे जिससे परिजन आपसे बहुत प्रसन्न रहेंगे। विवादित मामलों का मध्यस्थता से हल निकल सकता है। जॉब में आपकी सुविधायें और पद दोनों बढ़ाए जा सकते हैं। आपका मन प्रसन्न रहेगा।

मिथुन

आज आप धन कमाने के नये माध्यम ढूंढ सकते हैं। विवाह आदि कार्यक्रमों को लेकर बाधा दूर होगी। प्रेमी जन के साथ अच्छा समय बिताएंगे। आपके सन्तुलित व्यवहार की सब जगह लोग प्रशंसा करेंगे।

कर्क

आज राजनीति में उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। इंटरव्यू आदि में सफलता मिलने के अच्छे योग हैं। धार्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं। सन्तान की उन्नति से मन में सन्तोष रहेगा। अपनी प्रतिभा को सिद्ध करने के अवसर मिलेंगे। बेकार की बातों पर ध्यान न दें।

सिंह

आज आपका मन दूसरे कार्यों में बंटा रहेगा। लोग आपको फुसलाकर काम निकलवाने का प्रयास करेंगे। शारीरिक और मानसिक थकावट होगी। ऑफिस में सहयोगी भी पीठ पीछे आपकी बुराई कर सकते हैं। अपने लक्ष्य के प्रति एकाग्र बने रहें।

कन्या

आज किसी मित्र के विवाह की सूचना मिल सकती है। अपनी महत्वाकांक्षाओं को पूर्ण करने के लिये कड़ी मेहनत करेंगे। यात्रा मंगलमय रहेगी। अधिकारियों के साथ संबंध मधुर रहेंगे, जिसका लाभ आपको करियर में अवश्य मिलेगा।

तुला

आज नई नौकरी मिलने की भी अच्छी संभावना है। आज आप विवादों से दूर शान्तिपूर्वक अपना काम करने की कोशिश करें। नया प्रोजेक्ट शुरू करना चाह रहे हैं तो दिन अनुकूल है। प्रेम सम्बन्धों में अपनत्व और आत्मीयता बढ़ेगी।

वृश्चिक

आज नकारात्मक लोगों से दूर रहें। रुका हुआ धन आज प्राप्त हो सकता है। पिछले दिनों से चला आ रहा तनाव कम होगा। कारोबार की सुस्ती दूर होगी। बुद्धिमान लोगों की सलाह अवश्य लें इससे आपको लाभ प्राप्त होगा।

धनु

आज मौसमी बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। अपनी योजनाओं को जल्दबाज़ी में क्रियान्वित न करें। पति-पत्नी के बीच भी थोड़ा बहुत नोंक-झोंक सम्भव है। अपनी रुचि के अनुसार काम करें तो बेहतर होगा।

मकर

आज आप काफी व्यस्त रहेंगे लेकिन उसका परिणाम सार्थक रहेगा। नौकरी में काम का दबाव कम होगा। लेकिन आप पूरे उत्साह के साथ अपना काम करेंगे। रोमांटिक शाम का आनन्द उठायेंगे। बच्चों के करियर को लेकर समस्या दूर होगी।

कुंभ

आज वर्तमान वातावरण को देखते हुए सामाजिक दूरी और कोरोना गाइडलाइंस का कड़ाई से पालन करें। जब भी घर से निकलें तो परिजनों को सूचना अवश्य दे दें। जीवनसाथी को कुछ उपहार दे सकते हैं। सरकारी कार्यों में थोड़ी जटिलता रहेगी।

मीन

आज दोस्तों का साथ मिलने से प्रसन्न और सन्तुष्ट रहेंगे। मनोरंजक यात्रा का आनन्द उठाने के योग बन रहे हैं। आसानी से आपके काम बन जाएंगे। घर के लोग आपको काफी सम्मान देंगे। पुराने मतभेदों को दूर करने के लिये दिन अच्छा है।