हल्द्वानी: वन विभाग में अगर ढांचा बदला तो खत्म हो जाएंगे सैकड़ों पद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। वन विभाग के ढांचे का पुनर्गठन के कयास लग रहे हैं। यदि डिवीजन कम किए जाते हैं तो इसका सबसे ज्यादा असर कर्मचारियों पर होगा। कर्मचारियों की कमी से जूझ रहे वन विभाग में सैकड़ों पद समाप्त हो जाएंगे। वन विभाग में इन दिनों ढांचे के पुनर्गठन पर जोर चल रहा है। …

हल्द्वानी, अमृत विचार। वन विभाग के ढांचे का पुनर्गठन के कयास लग रहे हैं। यदि डिवीजन कम किए जाते हैं तो इसका सबसे ज्यादा असर कर्मचारियों पर होगा। कर्मचारियों की कमी से जूझ रहे वन विभाग में सैकड़ों पद समाप्त हो जाएंगे।

वन विभाग में इन दिनों ढांचे के पुनर्गठन पर जोर चल रहा है। टैरिटोरियल को छोड़कर बाकी सिविल सोयम समेत अन्य डिवीजनों के मर्ज किए जाने के कयास लगाए जा रहे हैं। वहीं, टैरिटोरियल डिवीजनों में भी कम ज्यादा होने की आशंका जताई जा रही है। ऐसे में इन डिवीजनों में काम कर रहे सैकड़ों कर्मचारियों को नई गठित डिवीजनों में समायोजित किया जाएगा।

नए ढांचे में एक डिवीजन में निश्चित सीमा तक ही पद सृजित किए जाएंगे। जबकि वर्तमान में दर्जनों डिवीजनों में सैकड़ों कर्मी काम कर रहे हैं। ऐसे में समायोजन के समय तो कर्मी को समायोजित किया जाएगा लेकिन उनकी सेवानिवृत्ति होने पर ये पद खुद ब खुद समाप्त हो जाएंगे। एक ओर जहां युवाओं को रोजगार देने की बात कर रही है ऐसे में यदि ढांचा पुनर्गठित होता है तो सैकड़ों पद समाप्त हो जाएंगे।

संबंधित समाचार