देहरादून: मैदानी जिलों में छात्रसंख्या ज्यादा होने से दो पालियों में संचालित होंगी कक्षाएं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देहरादून, अमृत विचार। उत्तराखंड राज्य में दो अगस्त से विद्यालयों को खोलने का निर्णय लिया गया है। कोविड-19 के तहत सभी सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए विद्यालय खोले जाएं। इसे लेकर शिक्षा सचिव राधिका झा ने विद्यालयों में साफ-सफाई करने के निर्देश दिए हैं। राज्य के मैदानी जिलों में छात्र संख्या अधिक है …

देहरादून, अमृत विचार। उत्तराखंड राज्य में दो अगस्त से विद्यालयों को खोलने का निर्णय लिया गया है। कोविड-19 के तहत सभी सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए विद्यालय खोले जाएं। इसे लेकर शिक्षा सचिव राधिका झा ने विद्यालयों में साफ-सफाई करने के निर्देश दिए हैं। राज्य के मैदानी जिलों में छात्र संख्या अधिक है इसलिए वहां दो पालियों में कक्षाएं संचालित की जाएंगी।

देहरादून सचिवालय में बुधवार को शिक्षा सचिव राधिका झा ने शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक की। विद्यालयों को खोलने से पहले सभी मुख्य शिक्षाधिकारियों, जिला शिक्षाधिकारियों, खंड शिक्षाधिकारियों और उप शिक्षाधिकारियों की विद्यालयों में कोरोना से सुरक्षा मानकों के पालन के लिए जवाबदेही तय कर दी गई है। सचिव राधिका झा ने कहा कि विद्यालयों में स्वच्छता, पेयजल, शौचालय, सैनिटाइजेशन की व्यवस्था कराई जाएगी। इसके साथ ही कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए उन्होंने अधिक संख्या में शिक्षकों, भोजनमाताओं और शैक्षणिक व शिक्षणेत्तर कार्मिकों का टीकाकरण कराने के निर्देश भी दिए

संबंधित समाचार