कालाढूंगी: खुले में जलाया जा रहा मेडिकल वेस्ट, बीमारियों का खतरा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कालाढूंगी, अमृत विचार। मेडिकल वेस्ट की निस्तारण के लिए अलग से गाइड लाइन है, लेकिन गाइ़ड लाइन को ताक पर रख कर मेडिकल वेस्ट कालाढूंगी अस्पताल परिसर और आस-पास जलाया जा रहा है। जिससे पास ही स्थित मस्जिद के नमाजियों और मदरसे में पढ़ने वाले बच्चों को जहरीला धुंआ बीमार कर रहा है। प्रदेश में पूरे …

कालाढूंगी, अमृत विचार। मेडिकल वेस्ट की निस्तारण के लिए अलग से गाइड लाइन है, लेकिन गाइ़ड लाइन को ताक पर रख कर मेडिकल वेस्ट कालाढूंगी अस्पताल परिसर और आस-पास जलाया जा रहा है। जिससे पास ही स्थित मस्जिद के नमाजियों और मदरसे में पढ़ने वाले बच्चों को जहरीला धुंआ बीमार कर रहा है।

प्रदेश में पूरे जोर-शोर से चल रहे स्वच्छता अभियान चल रहा है, लेकिन सरकारी अस्पतालों के अगल-बगल गंदगी का अंबार है। अस्पताल व आस-पास का परिसर बड़ी-बड़ी झाड़ियों से घिरा है। इसी झाड़ी में एक्सपायर दवाओं को फेंका और फिर जलाया जाता है। वार्ड 4 में पड़ने वाले समुदाय स्वास्थ्य केंद्र से सटी मस्जिद है, जहां दवाओं को आग के हवाले किया जाता।

उस जगह पर मस्जिद और मदरसा है, जिसमे तालीम लेने वाले दर्जनों बच्चों को जहरीला धुंए की दुगन्ध का सामना करना पड़ता है। नमाज़ के वक्त नमाजियों को भी जलती एक्सपायर दवाओं के उठते धुंए से परेशानी होती है। मोती मस्जिद के मौलाना फिरासत अली ने सीएमओ से शिकायत की, लेकिन शिकायत पर सुनवाई नहीं हुई।

संबंधित समाचार