रूस में गूगल पर 41, 010 अमेरिकी डॉलर का जुर्माना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मास्को। मास्को की टैगांस्की जिला अदालत ने रूस के डेटा स्थानीयकरण पर नियमों का उल्लंघन को लेकर गूगल पर 30 लाख रूबल (41,010 डॉलर) का जुर्माना लगाया है। अदालत की प्रवक्ता जुल्फिया गुरिनचुक ने गुरुवार को इस आशय की जानकारी दी। उन्होंने बताया, “गूगल एलएलसी को प्रशासनिक अपराधों की रूसी संहिता के अनुच्छेद 13.11 के …

मास्को। मास्को की टैगांस्की जिला अदालत ने रूस के डेटा स्थानीयकरण पर नियमों का उल्लंघन को लेकर गूगल पर 30 लाख रूबल (41,010 डॉलर) का जुर्माना लगाया है। अदालत की प्रवक्ता जुल्फिया गुरिनचुक ने गुरुवार को इस आशय की जानकारी दी।

उन्होंने बताया, “गूगल एलएलसी को प्रशासनिक अपराधों की रूसी संहिता के अनुच्छेद 13.11 के भाग आठ के तहत प्रशासनिक अपराध करने का दोषी पाया गया था। कंपनी को 30 लाख रूबल के जुर्माने की सजा सुनाई गई है।”

देश में डेटाबेस का उपयोग करते हुए, रूसी नागरिकों के व्यक्तिगत डेटा की रिकॉर्डिंग, व्यवस्थितकरण, संचय, भंडारण, स्पष्टीकरण और पुनर्प्राप्ति सुनिश्चित करने के दायित्व को पूरा न करने के लिए गूगल को प्रोटोकॉल जारी किया गया था। इस तरह के मामलों में अधिकतम जुर्माना 60 लाख रूबल तक पहुंच सकता है। यह गूगल पर लगाया गया पहला समान जुर्माना है।

संबंधित समाचार