फतेहपुर: ज्वैलरी शॉप में हुई डैकती का पुलिस ने किया खुलासा, दो गिरफ्तार
फतेहपुर। फतेहपुर के जहानाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत पिछले दिनों एक ज्वैलरी की दुकान पर नकब काटकर लाखों का माल पार करने वाले बाबरिया गिरोह के दो सदस्यों को पुलिस ने चोरी के लाखों रूपए के माल के साथ गिरफ्तार किया है। वहीं डकैती कांड में सम्मिलित गिरोह के कई सदस्य अभी भी फरार है। …
फतेहपुर। फतेहपुर के जहानाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत पिछले दिनों एक ज्वैलरी की दुकान पर नकब काटकर लाखों का माल पार करने वाले बाबरिया गिरोह के दो सदस्यों को पुलिस ने चोरी के लाखों रूपए के माल के साथ गिरफ्तार किया है। वहीं डकैती कांड में सम्मिलित गिरोह के कई सदस्य अभी भी फरार है। पुलिस ने बरामद किए गए लाखों के जेवरात को कब्जे में लेकर गिरोह के दोनों सदस्यों को कानूनी कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया है।
जानकारी साझा करते हुए पिछले कई वर्षों से लूट डकैती छिनैती जैसे संगीन अपराधों को अंजाम देने व पुलिस की नाक में दम करने वाले बावरिया गिरोह के 2 सदस्यों को पुलिस वा स्वाट टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर लाखों चोरी के माल के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने प्रेसवार्ता में बताया कि पिछले हफ्ते जहानाबाद कस्बे में मुरली ज्वैलर्स की दुकान में चोरी की सनसनीखेज घटना अज्ञात बदमाशों द्वारा अंजाम दिया गया था। जिसके अनावरण हेतु पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने जहानाबाद पुलिस व स्वाट टीम को बदमाशों की गिरफ्तारी व माल बरामदगी हेतु टीम गठित किया था।
वहीं मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर संयुक्त टीम ने नगुवापुर मोड़ के पास चौड़गरा खजुहा रास्ते थाना क्षेत्र बिंदकी फतेहपुर से बाबरी गिरोह के सदस्य व मास्टरमाइंड बृजपाल उर्फ वैज्ञानिक उम्र ५५ वर्ष पुत्र हेतराम निवासी धनपुरा थाना कादरचोक जनपद बदायूं हलपता बनारसी दास पछहियां मुहल्ला थाना कोतवाली जनपद औरैया व घनश्याम पुत्र राधाकृष्ण निवासी धनपुरा थाना कादरचोक जनपद बदायूं हालपता बनारसी दास पछहियां मुहल्ला थाना कोतवाली जनपद औरैया को लाखों के माल के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जनपद बदायूं एवं औरैया का ये गिरोह व बाबरिया गैंग के सदस्य ज्वैलर्स की दुकानों को टारगेट करते हैं। नकब लगाकर कर ज्वैलरी की दुकानों में प्रवेश करते हैं और इनके पास तिजोरी काटने की आरी, लोहे की रॉड, पेचकस,सब्बल, एवं असलहों से लैस होते हैं। घटना के आसपास लकड़ी काटकर वह उसकी सीढ़ी बनाकर दुकानों में प्रवेश करते हैं। दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों को तोड़ कर डीवीआर तथा चोरी किया माल लेकर फरार हो जातें हैं।
पुलिस ने एक हफ्ते पहले हुई चोरी की वारदात में शामिल बाबरिया के दो सदस्यों को पकड़ा है लेकिन अभी भी कई लोग फरार है। जिनकी तलाश में पुलिस अभी भी जुटी है। वहीं बाबरिया गैंग के सदस्यों के ऊपर जनपद तथा अन्य प्रांतों में संगीन धाराओं में मुकदमें दर्ज है।पकड़े गए गिरोह के सदस्यों के पास से पुलिस ने माल बरामद कर के कानूनी कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया है।
