हल्द्वानी: हाईकोर्ट की नाराजगी के बाद स्वास्थ्य विभाग ने बढ़ाया टीकाकरण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तराखंड में कोरोना टीकाकरण की सुस्त रफ्तार का मामला हाईकोर्ट तक पहुंच गया। जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने इस मामले में राज्य सरकार को तीव्र टीकाकरण कराने के निर्देश दिए थे। इसके बाद टीकाकरण की रफ्तार को अब बढ़ा दिया गया है। जहां पिछले कई दिनों से नैनीताल जिले …

हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तराखंड में कोरोना टीकाकरण की सुस्त रफ्तार का मामला हाईकोर्ट तक पहुंच गया। जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने इस मामले में राज्य सरकार को तीव्र टीकाकरण कराने के निर्देश दिए थे। इसके बाद टीकाकरण की रफ्तार को अब बढ़ा दिया गया है।

जहां पिछले कई दिनों से नैनीताल जिले में रोजाना औसतन दो से ढाई हजार टीके ही लगाए जा रहे थे वहीं गुरुवार को 19 हजार से ज्यादा लोगों को टीका लगाया गया। यह जिले में अब तक किसी एक दिन किया गया सबसे तीव्र टीककारण है। इससे पहले 24 जून को 15 हजार से ज्यादा लोगों को एक ही दिन में टीके लगाए गए थे। अगर हाईकोर्ट की सख्ती के बाद स्वास्थ्य विभाग टीकाकरण की गति को आगे भी तेज रखता है तो तीसरी लहर के दौरान कोरोना से निपटने में काफी सहलूयित मिलेगी।

संबंधित समाचार