अयोध्या: शराब कांड के आरोपियों पर लगा गैंगस्टर, जहरीली शराब पीने से हुई थी दो की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। गोसाईगंज कोतवाली इलाके में पंचायत चुनाव में वोट बटोरने के चक्कर में बीते 29 मार्च को होलिका दहन की शाम को पूर्व प्रधान की मछली व शराब की दावात के दौरान घटित मामले में अप्रैल माह से जेल में बंद पूर्व प्रधान राजनाथ वर्मा व पूर्व सपा नेता मो. वैश अंसारी सहित दस आरोपितो …

अयोध्या। गोसाईगंज कोतवाली इलाके में पंचायत चुनाव में वोट बटोरने के चक्कर में बीते 29 मार्च को होलिका दहन की शाम को पूर्व प्रधान की मछली व शराब की दावात के दौरान घटित मामले में अप्रैल माह से जेल में बंद पूर्व प्रधान राजनाथ वर्मा व पूर्व सपा नेता मो. वैश अंसारी सहित दस आरोपितो पर कोतवाली पुलिस ने डीएम की संस्तुति पर बुधवार को गैंगस्टर ऐक्ट को तामिल करा दिया। इसकी पुष्टि कोतवाल विद्याशंकर शुक्ल ने की है। मालूम हो कि कोतवाली इलाके के त्रिलोक पुर दफ्फरपुर गांव में पंचायत चुनाव के दौरान वोट बटोरने के चक्कर में होलिका दहन की शाम को पूर्व प्रधान राजनाथ वर्मा ने अपने आवास पर मछली व शराब की दावत रखी थी।शराब पीने के बाद कई लोग बीमार हुए थे।

जिसमे वीरेंद्र वर्मा व धर्मेन्द्र वर्मा की मौत हो गयी थी और बाकी लालबहादुर, राजेश प्रजापति,जयश्री गौड़, ध्रुवकुमार वर्मा, रामसुभावन वर्मा सहित कई लोगो को अम्बेडकरनगर, अयोध्या व लखनऊ के अस्पतालों में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था।इस मामले की गूंज जिले से लेकर प्रदेश तक गूंजी थी। मामले की पड़ताल के लिए अम्बेडकरनगर के डीएम,एसपी व आबकारी निरीक्षको सहित अयोध्या के डीएम अनुजकुमार झा व एसएसपी शैलेश पांडे को दसियों घंटे कैमिं्पग करनी पड़ी थी। कोतवाली पुलिस ने मृतक धर्मेन्द्र के पिता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने केस दर्जकर विवेचना एसआई राजेश तिवारी को सौपते हुए उच्चाधिकारियो के निर्देश पद आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए कोतवाली पुलिस के साथ महराजगंज पुलिस व स्वाट टीम को भी लगाया गया था।

मामले में शासन स्तर की कार्यवाही में महज 19 दिन पहले गोसाईगंज कोतवाली का चार्ज लिए कोतवाल इन्द्रेश यादव, हल्का एसआई राजेश तिवारी सहित दो सिपाही को लाइन हाजिर होना पडा था, तो वहीं जिले की आबकारी निरीक्षका नीरजा सिंह सहित दो अन्य आबकारी को सस्पेंड भी किया गए था। एसएचओ विद्याशंकर शुक्ल के मुताबिक़ पूर्व प्रधान राजनाथ वर्मा, संजय तिवारी हृदयराम तिवारी, राजेश कुमार, दीपक कुमार, बच्चाराम, राजू वर्मा व पूर्व सपा नेता मो. वैश अंसारी के खिलाफ गैंगस्टर की कार्यवाही की गयी।

संबंधित समाचार