हल्द्वानी: महिला प्रोफेसर ने प्राचार्य पर लगाया उत्पीड़न का आरोप, उच्च शिक्षा मंत्री ने लिया ये एक्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। शहर के एक सरकारी कॉलेज की महिला प्रोफेसर ने कॉलेज के ही प्राचार्य व अन्य प्रोफेसर पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए उच्च शिक्षा मंत्री व उच्च शिक्षा अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की है। महिला प्रोफेसर ने उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत को पत्र लिखकर कहा कि कॉलेज के प्राचार्य …

हल्द्वानी, अमृत विचार। शहर के एक सरकारी कॉलेज की महिला प्रोफेसर ने कॉलेज के ही प्राचार्य व अन्य प्रोफेसर पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए उच्च शिक्षा मंत्री व उच्च शिक्षा अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की है।

महिला प्रोफेसर ने उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत को पत्र लिखकर कहा कि कॉलेज के प्राचार्य व अन्य प्रोफेसरों पर अश्लील एवं अमर्यादित भाषा का उपयोग करने, सीटीई मद में आवंटित धनराशि से 25 फीसदी रिश्वत मांगने का आरोप लगाया। उन्होंने यह भी कहा कि उत्पीड़न का विरोध करने पर महिला के खिलाफ झूठे आरोप लगाकर उच्च शिक्षा निदेशालय में शिकायत की।

वहीं नियमों के विरुद्ध अन्य कॉलेज में संबद्ध कर दिया है। महिला प्रोफेसर की शिकायत पर उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी नैनीताल को इस मामले की जांच कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।

संबंधित समाचार