बरेली: मुंबई-बेंगलुरू का एयर टिकट बुक कराएं, 15 प्रतिशत छूट पाएं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। 12 अगस्त से मुंबई और 14 अगस्त से बेंगलुरू के लिए बरेली एयरपोर्ट से 180 सीटर एयरबस की उड़ान शुरू होने की तारीख निर्धारित होने के साथ ऑनलाइन टिकट की बुकिंग शुरू हो गई है। एयर टिकट बुकिंग की कई निजी कंपनियां यात्रियों को हवाई सेवा के लिए लुभावने का ऑफर दे …

बरेली, अमृत विचार। 12 अगस्त से मुंबई और 14 अगस्त से बेंगलुरू के लिए बरेली एयरपोर्ट से 180 सीटर एयरबस की उड़ान शुरू होने की तारीख निर्धारित होने के साथ ऑनलाइन टिकट की बुकिंग शुरू हो गई है। एयर टिकट बुकिंग की कई निजी कंपनियां यात्रियों को हवाई सेवा के लिए लुभावने का ऑफर दे रही हैं। कंपनियां नए और पुराने ग्राहकों को ऑफर के तहत प्रत्येक टिकट की बुकिंग पर छूट दे रही हैं। इसके लिए कंपनियों ने प्रोमो कोड जारी किए हैं।

इंडिगो की वेबसाइट के अलावा एयर टिकट बुकिंग वेबसाइट मेक माई ट्रिप और गो आई बीबो पर टिकट बुकिंग की जा सकती है। साथ ही इंडिगो की आधिकारिक वेबसाइट पर भी यात्रा के लिए एयर टिकट ऑनलाइन बुक कर सकते हैं। मेक माई ट्रिप पर पुराने ग्राहकों को 15 प्रतिशत तक छूट मिल रही है। नए ग्राहकों को 12 प्रतिशत की छूट का लाभ दिया जाएगा। गो आई बीबो भी 300 रुपये का डिस्काउंट प्रत्येक टिकट पर दे रही है।

1 अगस्त से ऑफलाइन टिकट की बिक्री होगी शुरू
इंडिगो के सूत्रों से पता चला है कि कंपनी 1 अगस्त तक ऑफलाइन टिकट की बुकिंग बरेली एयरपोर्ट से शुरू कर देगी। आज कंपनी के कर्मचारी एयरपोर्ट पहुंच जाएंगे। इससे पहले अधिकारी भी बरेली एयरपोर्ट का दौरा करेंगे। काउंटर व कम्प्यूटर सिस्टम को दुरुस्त करने के बाद काम शुरू हो जाएगा। स्थानीय एयरपोर्ट पर भी टिकट विंडो खुलेगा।

निदेशक, बरेली एयरपोर्ट राजीव कुलश्रेष्ठ ने बताया कि इंडिगो को बरेली एयरपोर्ट पर अपना काम शुरू करने के लिए कह दिया गया है। हालांकि, ऑनलाइन टिकटों की बुकिंग शुरू हो गई है। बहुत जल्द ही ऑफलाइन टिकट भी मिलने लगेंगे।

सितंबर से मुंबई का 5313 रुपए, बेंगलुरू का 6779 रुपए देना होगा
बुधवार को मुंबई और बेंगलुरू के लिए उड़ान शुरू करने का शेड्यूल जारी करने के बाद गुरुवार को इंडिगो ने अपने टिवटर अकाउंट पर बरेली से उड़ान शुरू करने के संबंध में निर्धारित बेस किराया अपलोड कर दिया। जिसमें बरेली से मुंबई के लिए 5313 रुपए का टिकट रखा है। इंडिगो की वेबसाइट पर बेंगलुरू के टिकट की बुकिंग 6779 रुपए से दिखायी गयी है लेकिन बेस किराया 2 सितंबर से बुक होने वाले टिकट पर लिया जाएगा। गुरुवार को इंडिगो की वेबसाइट और टिवटर अकाउंट पर भी किराया अपडेट हुआ। बताते हैं कि 50 प्रतिशत सीटें उपरोक्त किराए पर बुक होंगी। इसके बाद सीटें कम होने के साथ किराया भी बढ़ता जाएगा। इंडिगो के हवाई सेवा शुरू करने को लेकर कारोबारी, डाक्टर उत्साहित नजर आ रहे हैं।

31 अगस्त तक इसी किराए से बुक होंगे टिकट
इंडिगो की हवाई सेवा भी उड़े देश का हर नागरिक स्कीम में शामिल है। इसलिए 31 अगस्त तक अभी टिकट का किराया कम है। बरेली से मुंबई के लिए 3699 रुपए और बरेली-बेंगलुरू के लिए 4599 रुपए में टिकट बुक हो रहे हैं। जारी शेड्यूल के अनुसार बरेली-मुंबई फ्लाइट सप्ताह में रविवार, मंगलवार, गुरुवार और शुक्रवार को उड़ान भरेगी। बरेली से बेंगलुरू के लिए सप्ताह में शनिवार, सोमवार और बुधवार को फ्लाइट उड़ेगी। 12 अगस्त को इंडिगो की फ्लाइट नंबर 0828 मुंबई से सुबह 9.25 बजे उड़ान भरकर बरेली एयरपोर्ट पर 11.30 बजे पहुंचेगी। वापसी में बरेली एयरपोर्ट से फ्लाइट नंबर 5304 दोपहर में 12.30 बजे उड़ान भरकर 2.40 बजे मुंबई पहुंचेगी। 14 अगस्त को बेंगलुरू से फ्लाइट नंबर 6521 सुबह 8.40 बजे उड़ान भरकर 11.30 बजे पहुंचेगी। वापसी में फ्लाइट नंबर 6522 बरेली एयरपोर्ट से 12.30 बजे उड़कर दोपहर बाद 3.20 बजे बेंगलुरू पहुंचेगी।

बरेली: सेमेस्टर पाठ्यक्रमों की प्रयोगात्मक परीक्षाएं असाइनमेंट के आधार पर होंगी

संबंधित समाचार