रुद्रपुर: फ्लोर मिल कर्मी की मौत बनी रहस्य
रुद्रपुर, अमृत विचार। पश्चिम बंगाल के सिलीगुडी, अलीपुरद्वार निवासी 47 वर्षीय शंभू कुमार किच्छा रोड लालपुर स्थित फ्लोर मिल में काम करता था। वह परिवार के साथ लालपुर में ही रहता था। बताया जा रहा है कि गुरुवार की दोपहर वह साथी आनंद कुमार के साथ टेंपो से किसी काम से रुद्रपुर बाजार आया हुआ …
रुद्रपुर, अमृत विचार। पश्चिम बंगाल के सिलीगुडी, अलीपुरद्वार निवासी 47 वर्षीय शंभू कुमार किच्छा रोड लालपुर स्थित फ्लोर मिल में काम करता था। वह परिवार के साथ लालपुर में ही रहता था।
बताया जा रहा है कि गुरुवार की दोपहर वह साथी आनंद कुमार के साथ टेंपो से किसी काम से रुद्रपुर बाजार आया हुआ था। इस दौरान बाजार क्षेत्र में वह बेहोश होकर गिर गया।
यह देख आनंद कुमार ने आसपास के लोगों की मदद से उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां देर रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इसका पता चलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पंहुची और जानकारी लेने के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
