रुद्रपुर: आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में मृतका के पिता ने पुलिस को सौंपी तहरीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। मृतका के पति समेत आधा दर्जन ससुरालियों के खिलाफ पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। जिसमें ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न और आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का आरोप लगा है। मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। वहीं विवाहिता ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या …

रुद्रपुर, अमृत विचार। मृतका के पति समेत आधा दर्जन ससुरालियों के खिलाफ पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। जिसमें ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न और आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का आरोप लगा है। मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। वहीं विवाहिता ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या कर ली थी।

बता दें कि यूपी के जिला रामपुर थाना स्वार क्षेत्र निवासी खलील ने पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा है कि उसकी पुत्री शायदा का विवाह खेड़ा कालोनी एक व्यक्ति के साथ वर्ष 2008 में हुआ था। अरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही ससुराली दहेज के लिए उसे परेशान करते थे। जिस पर कई बार पंचायतें भी हुई।

लेकिन ससुराली नहीं माने और उनकी पुत्री को प्रताड़ित करते रहे। जिसके बाद वह नाराज होकर अपने मायके आ गई थी। जिसके बाद ढाई माह पहले ही उनका दामाद उसे मनाकर घर ले आया था। बीती 28 जुलाई को उन्हे सूचना मिली कि उनकी पुत्री ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली है।

जिस पर उन्होने मृतका के पति और उसके परिवार वालो पर आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर खेड़ा निवासी तफसील, खलील, फरचन्द, वकील, गलनाज और एक अन्य पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार